• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: विकी कौशल की सैम बहादुर Animal के सामने पड़ी फीकी! पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: विकी कौशल की सैम बहादुर Animal के सामने पड़ी फीकी! पहले दिन कमाए इतने करोड़

सैम बहादुर लो बजट फिल्म है। फिल्म का बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: विकी कौशल की सैम बहादुर Animal के सामने पड़ी फीकी! पहले दिन कमाए इतने करोड़

विकी कौशल की सैम बहादुर एक बायोपिक फिल्म है।

ख़ास बातें
  • सैम बहादुर ने पहले दिन एनिमल की तुलना में बहुत कम कलेक्शन किया।
  • क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को सराहा गया है।
  • फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में विक्की कौशल की बायोपिक फिल्म सैम बहादुर रिलीज हुई। रणबीर कपूर की एनिमल भी इसी दिन रिलीज हुई और दोनों फिल्मों में टक्कर देखने को मिली। एनिमल की हाइप पहले से ही थी, बावजूद इसके फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की, जैसा इंडस्ट्री ट्रैकर बता रहे हैं। रणबीर कपूर की एनिमल ने पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। ऐसे में सैम बहादुर पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक था। आइए जानते हैं विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन कैसा परफॉर्म किया।  

सैम बहादुर ने पहले दिन एनिमल की तुलना में बहुत कम कलेक्शन किया। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि पहले दिन फिल्म 6.25 करोड़ रुपए ही कमा पाई। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। सैम बहादुर एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी की कहानी कहती है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को सराहा जा रहा है। विक्की कौशल फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ हैं सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे। 

सैम बहादुर लो बजट फिल्म है। फिल्म का बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है। इसके पहले विकी कौशल की दो और फिल्में इस साल रिलीज हो चुकी हैं। एक थी 'जरा हटके जरा बचके', और दूसरी थी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'। जरा हटके जरा बचके ने पहले दिन 5.49 करोड़ की कमाई की थी। और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने 1.4 करोड़ की कमाई की थी। सैम बहादुर का दूसरे दिन का कलेक्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

सैम बहादुर की कहानी की बात करें तो यह 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ थे जिनके बारे में ये फिल्म है। क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को सराहा गया है। लेटेस्ट एंटरटेनमेंट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »