• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • मराठी फिल्म वेड ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, कलेक्शन हुआ 60 करोड़ रुपये के पार

मराठी फिल्म वेड ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, कलेक्शन हुआ 60 करोड़ रुपये के पार

Marathi Film Ved: वेड के साथ रितेश ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में चार वर्ष बाद वापसी की है। वेड में रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने प्रमुख भूमिकाएं भी निभाई हैं

मराठी फिल्म वेड ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, कलेक्शन हुआ 60 करोड़ रुपये के पार

Photo Credit: यह 300 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट कमा चुकी है

ख़ास बातें
  • वेड के साथ बॉलीवुड एक्टर Riteish Deshmukh ने निर्देशन की शुरुआत की है
  • इसके कलेक्शन में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है
  • वेड में दर्शकों ने रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को पसंद किया है
विज्ञापन
पिछले वर्ष के अंत में रिलीज हुई मराठी फिल्म Ved ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म को देखने के लिए रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी दर्शकों की बड़ी संख्या है। इसका कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड एक्टर Riteish Deshmukh ने निर्देशन की शुरुआत की है। 

वेड के साथ रितेश ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में चार वर्ष बाद वापसी की है। वेड में रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने प्रमुख भूमिकाएं भी निभाई हैं। इस फिल्म को 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसके कलेक्शन के मद्देनजर यह 300 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट कमा चुकी है। इसके कलेक्शन में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इस फिल्म को कुछ अन्य राज्यों में भी बहुत कम शो के साथ रिलीज किया गया था। यह सैरात के बाद दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन वाली मराठी फिल्म है। एक अनुमान के अनुसार, इसका कलेक्शन लगभग 60.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

इस फिल्म के साथ रितेश ने यह दिखा दिया है कि वह एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन की भी काबिलियत रखते हैं। वेड में दर्शकों ने रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को पसंद किया है। सलमान खान की इस फ‍िल्‍म में मौजूदगी ने भी लोगों को टिकट खिड़की पर आकर्षित किया है। हालांकि, वह सिर्फ एक कैमियो की भूमिका में हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा की यह पहली मराठी फ‍िल्‍म भी है। जेनेलिया इसकी प्रोड्यूसर हैं। इसके बारे में जेनेलिया ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा था,  "कई भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने और सबका प्यार पाने का चांस मिला है। महाराष्ट्र में पैदा होने की वजह से मेरा दिल कई साल से मराठी में एक फिल्म करने के लिए तरस रहा था। मैं 10 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हूं और एक सपने का हिस्सा बन रही हूं।" इस फिल्म के रिलीज से पहले रितेश ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से  शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  3. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  5. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  6. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  7. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  8. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  9. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  10. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »