Tiger 3 Box office Collection : सलमान की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमा डाले Rs 238 करोड़, जानें डिटेल

Tiger 3 Box office Collection : टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 14:21 IST
ख़ास बातें
  • टाइगर 3 की कमाई 200 करोड़ के पार पहुंची
  • भारत में अब भी रोजाना 6 करोड़ से ऊपर कारोबार
  • दिवाली पर रिलीज हुई थी सलमान-कैटरीना की फ‍िल्‍म

इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं।

Photo Credit: @yrf

Tiger 3 Box office Collection : दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) की शानदार कमाई जारी है। समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद टाइगर-3 ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कलेक्‍शन जुटा लिया है। वीकडेज में भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छा परफॉर्म कर रही है और अबतक रोजाना 6 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया है। आंकड़े देखकर लगता है कि इस वीकेंड यह फ‍िल्‍म 300 करोड़ रुपये भारत में कमा सकती है।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार टाइगर-3 ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 238.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फ‍िल्‍म ने रिलीज डे यानी दिवाली वाले दिन 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहला हफ्ता खत्‍म होने के बाद भारत में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 187.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। दूसरे सप्‍ताह में कलेक्‍शन में कमी आई, लेकिन फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। 
Advertisement

आंकड़े पढ़कर लगता है कि यह फ‍िल्‍म इस हफ्ते करीब 300 करोड़ रुपये भारत में जुटा लेगी। हालांकि 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने के लिए इसे लंबा सफर तय करना है। इस साल पठान, जवान और गदर-2 जैसी फ‍िल्‍मों ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। टाइगर-3 इसमें कितना कामयाब होती है, आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' वर्जन रिलीज हो चुके हैं।  साल 2023 बॉलीवुड फ‍िल्‍मों के लिए कमाई का साल साबित हो रहा है। पठान, ‘द केरला स्‍टोरी', गदर-2, ओएमजी-2 जैसी फ‍िल्‍मों ने अपने कारोबार से चौंकाया। शाहरुख खान की दूसरी फ‍िल्‍म जवान ने तो रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए और सबसे ज्‍यादा कारोबार करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.