The Kerala Story OTT Release: सिनेमाघरों में रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'द केरल स्टोरी' इस OTT पर आ रही

दे केरल स्टोरी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 11:58 IST
ख़ास बातें
  • मूवी ने थियेटर्स में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया
  • फिल्म लगातार विवादों से घिरी रही
  • यह मूवी जी5 (Zee5) पर रिलीज होने जा रही है

फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। मूवी ने थियेटर्स में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। फिल्म लगातार विवादों से घिरी रही, बावजूद इसके मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म किया और 300 करोड़ से ज्यादा कमा डाले। अब अब अदा शर्मा की ‘द केरल स्टोरी' ओटीटी पर भी देख पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि द केरल स्टोरी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप देख पाएंगे। 

The Kerala Story OTT Release Date: दे केरल स्टोरी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को 16 फरवरी से आप ओटीटी पर भी देख पाएंगे। यह मूवी जी5 (Zee5) पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही अदा शर्मा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है, '‘फाइनली!! सरप्राइज  मच अवेटेड फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। ‘द केरल स्टोरी' 16 फरवरी से जी5 स्ट्रीम करेगा'। 
'
Advertisement
'द केरल स्‍टोरी' उन महिलाओं की बात करती है, जिन्‍होंने इस्‍लाम धर्म को अपनाया और आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गईं। मेकर्स ने रिलीज के वक्त कहा था कि केरल में 32 हजार से ज्यादा लड़कियां गायब हुई हैं। फिल्म का बजट 40 करोड़ के लगभग बताया जाता है जबकि इसकी कमाई 300 करोड़ से ज्यादा। अदा शर्मा के अलावा फ‍िल्‍म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। कहानी भी उन्‍हीं ने लिखी है। इसके प्रड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। 

फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयाम में भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। खबर है कि विपुल शाह अब एक्ट्रेस के साथ एक और ऐसी ही मूवी की बना रहे हैं। इसका नाम ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी' बताया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.