• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Shaitaan Trailer : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का ट्रेलर आउट, इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

Shaitaan Trailer : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का ट्रेलर आउट, इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

Shaitaan Trailer : शैतान के ढाई मिनट के ट्रेलर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म बुरी आत्माओं, काले जादू समेत सभी डरावनी चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Shaitaan Trailer : अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म ‘शैतान’ का ट्रेलर आउट, इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

Photo Credit: Video Grab

फ‍िल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स को मेकर्स ने छुपाया है और ट्रेलर इस तरह तैयार किया है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचा जा सके।

ख़ास बातें
  • अजय देवगन, आर माधवन की फ‍िल्‍म शैतान का ट्रेलर रिलीज
  • 8 मार्च को रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रेलर की चर्चा
विज्ञापन
अजय देवगन, आर माधवन और ज्‍योतिका की फ‍िल्‍म शैतान (Shaitaan) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े देता है। फ‍िल्‍म की कहानी एक फैमिली पर बेस्‍ड है। अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी हैपी लाइफ जी रहे हैं। एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में दाखिल होता है। वह कुछ देर रुकने की बात कहता है और जाने का नाम ही नहीं लेता। 

घर वाले जब उसे निकालना चाहते हैं, तो घर की बेटी सबको रोक लेती है। खुलासा होता है कि आर माधवन एक तांत्रिक की भूमिका में हैं। उन्‍होंने घर की बच्‍ची को अपने वश में कर लिया है। फ‍िर शुरू होता है डर और सस्‍पेंस का भयानक ‘खेल'! 

खबर लिखे जाने तक शैतान के ट्रेलर को यूट्यूब पर 5 घंटे हो गए थे और लगभग 3 लाख व्‍यूज मिल गए थे। ट्रेलर बताता है कि ज्‍योतिका-अजय की बेटी पूरी तरह से माधवन के कंट्रोल में है। वह हर उस बात को मानती है, जो माधवन कहता है फ‍िर चाहे उसे अपने पिता को थप्‍पड़ ही क्‍यों ना लगाना पड़े। फ‍िल्‍म में जानकी बोदीवाला और अंगद राज भी भूमिका निभा रहे हैं। 



यह फ‍िल्‍म 8 मार्च को रिलीज होगी। इसे विकास बहल ने निर्देशित किया है, जो बॉलीवुड को क्‍वीन जैसी सुपरहिट फ‍िल्‍म दे चुके हैं और कंगना रनौत ने उस फ‍िल्‍म के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। 

बहरहाल, शैतान के ढाई मिनट के ट्रेलर से यह तो पता चलता है कि फ‍िल्‍म बुरी आत्माओं, काले जादू समेत सभी डरावनी चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन फ‍िल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स को मेकर्स ने छुपाया है और ट्रेलर इस तरह तैयार किया है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचा जा सके। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »