Pathaan IMDb Rating: ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाने वाली 'पठान' को IMDb पर मिली महज़ इतनी रेटिंग!

पठान का जलवा सिनेमाघरों में लगातार जारी है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 09:19 IST
ख़ास बातें
  • सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई है
  • कहा जा रहा है कि फिल्म 2 दिनों में ही 200 करोड़ के पार जा सकती है
  • 52.3% दर्शकों ने इसे IMDb पर 10 रेटिंग दी है

पठान सिनेमाघरों में छाई हुई है जिसमें भारत ही नहीं, विदेशों में भी इसका जलवा जारी है।

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि शाहरुख वाकई में ही बॉलीवुड के किंग हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा और अब यह सिनेमाघरों में भी नए रिकॉर्ड बना रही है। 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्मों में पठान का नाम शामिल हो चुका है। पठान अब तक की 7वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने ओपनिंग डे में 100 करोड़ का कारोबार किया है। लेकिन पब्लिक में जहां फिल्म का क्रेज लोगों को क्रेजी कर रहा है, वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग जानकर आप कह उठेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है! सिनेमाघरों की सक्सेस के मुकाबले पठान को बहुत कम IMDb रेटिंग मिली है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म को कितनी रेटिंग मिली है। 

पठान का जलवा सिनेमाघरों में लगातार जारी है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। पठान दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं। सिनेमाघरों में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को बहुत कम रेटिंग मिली है। पठान की IMDb रेटिंग केवल 7.1 है। इस फिल्म को अब तक 50 हजार से ज्यादा दर्शकों ने रेट किया है। 

पठान को बहुत से दर्शकों ने 10 रेटिंग दी है। 52.3% दर्शकों ने इसे 10 रेटिंग दी है। 9 रेटिंग देने वाले दर्शक 8.9% हैं जबकि 8 रेटिंग देने वाले दर्शक 6.1% है। यहां पर चौंकाने वाली बात ये भी है फिल्म 1 रेटिंग देने वाले दर्शकों की संख्या भी कम नहीं है। 26.3% दर्शकों ने फिल्म को 1 रेटिंग दी है। वहीं, 7 रेटिंग देने वाले दर्शक 2.1% हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के देखते हुए इसकी रेटिंग काफी अधिक होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। जैसे जैसे फिल्म को रेट करने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ेगी इसकी रेटिंग में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: IMDb


बहरहाल पठान सिनेमाघरों में छाई हुई है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी इसका जलवा बरकरार है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा है कि यह 2023 की ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। जल्द ही यह अमेरिका में भी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने वाली है। 

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई है और कहा जा रहा है कि फिल्म 2 दिनों में ही 200 करोड़ के पार जा सकती है। एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस के अवकाश का फायदा इसे मिल रहा है, वहीं उसके बाद वीकेंड की छुट्टियों का भी फिल्म के कलेक्शन को फायदा मिल सकता है। फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं। विलेन के रोल में जॉन अब्राहिम हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल दिखाया गया है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों को पसंद भी आ रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के पहले वीकेंड में पठान और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करवाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.