शाहरुख खान 57वें बर्थडे पर फैंस के प्यार से गदगद, फैंस संग ली सेल्फी

जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख ने एक और तोहफा फैन्स को दिया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया
  • मन्नत के बाहर फैंस का उमड़ा सैलाब
  • जन्मदिन पर शाहरुख ने दिया पठान टीजर का तोहफा

मन्नत की बालकनी से शाहरुख खान ने फैंस संग सेल्फी ली।

शाहरुख खान ने कल अपना 57वां जन्मदिन मनाया जो उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फैन्स की भीड़ इतनी ज्यादा थी जैसे लोगों का सैलाब उमड़ आया हो। लोग देख के कोने कोने से उनके जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे थे। शाहरुख ने भी फैंस को निराश नहीं किया और अपने खास अंदाज में अपना प्यार फैंस को दिया। शाहरुख के बर्थडे पर आधी रात को ही उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई थी। शाहरुख ने आधी रात को बाहर उनका वेलकम किया और बांहें फैलाकर स्वागत भी किया। 

किंग खान यानि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 57वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। फैंस ने उनके लिए आतिशबाजी भी की। शाहरुख लोगों के इतने बड़े सैलाब को देखकर गदगद हो उठे। उन्होंने अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर फैंस के साथ सेल्फी ली और बांहें फैलाकर अपने खास सिग्नेचर स्टाइल में उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने फैंस के लिए मुंबई में एक ईवेंट भी रखा था। यहां पर वो फैन्स से मिले और उनके साथ बातचीत भी की। ईवेंट की एक झलक भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। 

Advertisement
जन्मदिन पर शाहरुख ने खास ईवेंट में अपने फैन्स से मुलाकात की। उनके कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनको ऐसी बात कही जिससे शाहरुख गदगद हो उठे और उन्होंने उस फैन को गले से लगा लिया। दरअसल एक फैन ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाली बात कही। शख्स ने कहा, 'न हिंदु न मुसलमान, ये हैं हमारे शाहरुख खान।' इस बात पर शाहरुख भावुक हो गए और उसे गले से लगा लिया। जन्मदिन के अलावा भी शाहरुख के घर के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। चाहे कोई त्यौहार हो या कोई और खास मौका, उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम देखा जा सकता है। ऐसा ही एक मौका ईद का था जब शाहरुख के घर के बाहर उनके बधाई देने वालों का सैलाब सा आ खड़ा हुआ था। 
 

पठान फिल्म का टीजर किया रिलीज

जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख ने एक और तोहफा फैन्स को दिया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया। टीजर को लोगों ने खूब पसंद भी किया। टीजर को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। यानि कि फिल्म हिंदी ऑडियंस के अलावा साउथ इंडियन ऑडियंस के लिए भी डब की जाएगी। फिल्म में दमदार एक्शन की एक झलक टीजर में मिल चुकी है। इसकी रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.