शाहरुख खान की उम्र को लेकर आनंद महिंद्रा ने किया कमेंट, अब बॉलीवुड किंग का आया रिप्लाई

Jawan के पहले सॉन्ग Zinda Banda के रिलीज होने के बाद आनंद महिंद्रा ने बॉलीवुड बादशाह की ट्वीटर पर जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 21:42 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में Jawan फिल्म का Zinda Banda सॉन्ग रिलीज हुआ था
  • Anand Mahidra ने SRK की तारीफ की
  • किंग खान ने भी अनोखे अंदाज में दिया रिप्लाई

SRK की Jawan 7 सितंबर, 2023 को रिलीज हो रही है

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग मूवी Jawan लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले धमाकेदार प्रीव्यू और अब हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'Zinda Banda' भी सबकी जुबां पर चढ़ा हुआ है। SRK भारत के साथ-साथ कई विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग लेकर चलते हैं और अब, दिग्गज उद्दोगपति आनंद महिंद्रा के ट्वीट से प्रतीत होता है कि वे भी SRK से प्रभावित हैं।

Jawan के पहले सॉन्ग Zinda Banda के रिलीज होने के बाद आनंद महिंद्रा ने बॉलीवुड बादशाह की ट्वीटर पर जमकर तारीफ की। इस गाने में शाहरुख खान का एनर्जेटिक डांस है, जो युवाओं को पसंद आ ही रहा है साथ ही इसने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का ध्यान भी खींचा है। आनंद महिंद्रा ने अपने दिलचस्प ट्वीट में SRK की परफॉर्मेंस की तो तारीफ की ही और साथ ही उनकी उम्र का जिक्र भी किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "ये हीरो 57 साल का है। साफ दिख रहा है कि इनकी एजिंग प्रोसेस ग्रेविटी को भी मात दे रही है। ये दूसरों से दस गुना ज्यादा जिंदादिल हैं। जिंदा बंदा हो तो ऐसा।"
 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी रिप्लाई किया। शाहरुख खान ने लिखा, (अनुवादित) "लाइफ बहुत छोटी और बहुत तेज है, बस उसके साथ चलते रहने की कोशिश कर रहा हूं। लोगों को एंटरटेन करने के लिए जो करना पड़े करता हूं, हंसता हूं, रोता हूं, शेक करता हूं, उड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कुछ को सितारों के बीच ले जा सकूं और खुशियां दे सकूं।" 
 

दो अलग-अलग इंडस्ट्री के रोल मॉडल्स के बीच इस बातचीत में फैन्स भी शामिल हो गए। एक ने लिखा, "अभी तो और चलेगा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाहरुख खान हार्डवर्किंग स्टार हैं। 45 के बाद इतना एनर्जेटिक रहना आसान नहीं है।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, जिंदा बंदा युवाओं को हौंसला दे रहा है। बेहतरीन वाइन के समान उम्र बढ़ने का जबरदस्त उदाहरण।"

ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) के बाद अभिनेता अपनी नई फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों फ‍िल्‍म का टीजर आउट हुआ था और हाल ही में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। ‘जिंदा बंदा' (Zinda Banda) टाइटल के साथ इस सॉन्‍ग को रिलीज किया गया है और इसने आने के साथ ही धूम मचा दी है।
Advertisement

एटली निर्देशित 'जवान' की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। SRK की फिल्म के साथ तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा का ये बॉलीवुड डेब्यु होने जा रहा है। जवान उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। ऐसे में शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें होंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Shah Rukh Khan, SRK, zinda banda, jawan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.