Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में होने वाला है डबल इविक्शन, किस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता ?

Bigg Boss 16: बिग बॉस के शो में पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। यानी बिग बॉस के घर से पिछले वीकेंड कोई बाहर नहीं गया था। बिग बॉस के घर से आई खबर के मुताबिक इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 21:56 IST
ख़ास बातें
  • शो में होगा डबल एविक्शन
  • इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
  • इस वीकेंड कौन होगा घर से बाहर

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से आई खबर के मुताबिक इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन हो सकता है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों अफरा-तफरी मची हुई है। हर कोई शो में बना रहना चाहता है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट दिए गए टास्क को जीत कर घर में अपनी जगह सुरक्षित करने पर लगे हैं। शो के आगे बढ़ने के साथ ही, घर के सभी सदस्यों के रंग बदलते नजर आ रहे हैं। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी हो रही हैं। वहीं बिग बॉस की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने पूरे घर में अलग ही बवाल मचाया हुआ है। गोल्डन बॉय की एंट्री भी हो चुकी है।

शो में होगा डबल इविक्शन

आप सभी को पता होगा की बिग बॉस के शो में पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। यानी बिग बॉस के घर से पिछले वीकेंड कोई बाहर नहीं गया था। लेकिन इस हफ्ते फिर से सभी कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। बिग बॉस के घर से आई खबर के मुताबिक इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन हो सकता ।

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, साजिद खान, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं किया गया था। ऐसे में हो सकता है इस वीकेंट इस घर से एक साथ किसी दो कंटेस्टेंट को शो छोड़कर जाना पड़े। खैर होता क्या है ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कौन होगा घर से बाहर

रिपोर्ट्स की माने तो इस जिस तरह से शो में सुंबुल का गेम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि सुंबुल घर से बाहर हो जाए। शो अब अपने 9वें हफ्ते में पहुंच गया है। इसलिए भी शो में अब लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है और कंटेस्टेंट को बिग बॉस द्वारा गेम भी पहले से मुश्किल होता नजर आ रहा है। वहीं नोमिनेटेड इतने सारे कंटेस्टेंट में कौन दो सदस्य बेघर होने वाले हैं इसे देखने को दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.