Bigg Boss 16: बिग बॉस में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अंकित गुप्ता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बिग बॉस में मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए अंकित गुप्ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते बिग बॉस में आएगा एक और नया ट्विस्ट
  • मेकर्स ने लिया शो से अंकित गुप्ता को निकालने का फैसला
  • इस वीकेंड के बार पर बिग बॉस 16 में आएगा एक और नया मोड़

बिग बॉस सीजन 16 के इस वीकेंड के वार पर मेकर्स ने लिया अंकित गुप्ता को घर से बाहर का करने का फैसला।

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो  बिग बॉस 16 ने लोगों के बीच हलचल मचा रखी है। बिग ब़ॉस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। शो हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। लड़ाई-झगड़े, दोस्ती, दुश्मनी तो कभी प्यार। बिग बॉस ने हर तरह के इमोशन से अब तक अपने दर्शकों को बांधे रखा है। इन दिनों शो में अंकित और प्रियंका का लव एंगल जहां लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, टीना और शालीन की बीच की तकरार भी दर्शकों का मनोरंजन करती है। अब शो से एक और खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक इस वीकेंड शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।
 
 बिग बॉस सीजन 16 में इस वीकेंड का वार पर दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। मेकर्स ने भले ही इस हफ्ते वोटिंग लाइंस को बंद रखा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस बार भी घर से कोई नहीं जाएगा। मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अंकित गुप्ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
Advertisement
 
इस हफ्ते की शुरुआत से ही अंकित गुप्ता को मेकर्स बाहर करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए प्रियंका चाहर को यह लालच दिया गया था कि अगर वो अंकित गुप्ता को घर से बाहर करती हैं तो प्राइज मनी में 25 लाख रुपये वापस आ सकते हैं। हालांकि, बिग बॉस का यह दांव काम नहीं आया और प्रियंका ने अंकित को ही चुना।
   
रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड का वार पर घर वालों को किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने का ऑप्शन दिया गया है। बिग बॉस ने शर्त रखी है कि जिस भी कंटेस्टेंट का योगदान शो में सबसे कम रहा है उसे घरवाले बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। घरवालों ने आपसी सहमति से सबसे कम योगदान के आधार पर अंकित गुप्ता को बाहर का भेजने का फैसला किया है।
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  2. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  3. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  4. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  5. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  6. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  7. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  8. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  10. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.