Jailer का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से पार, विदेश में कमाए 166 करोड़ रुपये

इस फिल्म ने 10 अगस्त को सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ रुपये हासिल किए थे। रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • जेलर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है
  • इस फिल्म के डायरेक्टर Nelson Dilipkumar हैं
  • एडवांस बुकिंग से भी इस फ‍िल्‍म ने काफी दम दिखाया था
एक्शन फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर Rajinikanth की 'Jailer' ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में 500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। तमिल में बनी जेलर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। 

इस फिल्म ने 10 अगस्त को सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ रुपये हासिल किए थे। रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती अनुमान के अनुसार, जेलर का देश में बॉक्वस ऑफिस कलेक्शन 375 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह अनुमानित डेटा है और गैजेट्स 360 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता। ट्रेड एनालिस्ट  Manobala Vijayabalan ने एक ट्वीट में बताया है कि जेलर का विदेश में कुल कलेक्शन दो करोड़ डॉलर (166.31 करोड़ रुपये) हो गया है। इसने Joseph Vijay की फिल्म 'Beast' के 153 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 
Advertisement
इसके साथ ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली जेलर तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। इससे पहले इस क्लब में '2.0' और 'Ponniyin Selvan: I' ने जगह बनाई थी। जेलर के डायरेक्टर Nelson Dilipkumar हैं। इसमें रजनीकांत के साथ Vinayakan, Ramya Krishnan, Vasanth Ravi और Tamannaah Bhatia की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर Anirudh Ravichander हैं और इसे Sun Pictures ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, यह फ‍िल्‍म शाहरुख खान की Pathaan को पहले दिन के कलेक्‍शन में मात नहीं दे पाई थी। पठान ने रिलीज के पहले दिन लगभग 57 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटाए थे। 

जेलर को लेकर रजनीकांत के फैंस में काफी क्रेज है। इसकी बड़ी वजह दो वर्ष बाद उनकी फ‍िल्‍म का रिलीज होना है। एडवांस बुकिंग से भी इस फ‍िल्‍म ने काफी दम दिखाया था और सनी देओल की Gadar 2 को पीछे छोड़ दिया था। जेलर के गाने कावाला को सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला था। इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये का बताया गया है। दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई शहरों में इस फिल्म के रिलीज के दिन कार्यालयों में छुट्टी रखी गई थी। इसे रिलीज के दिन देखने के लिए जापान से भी रजनीकांत के कुछ फैंस आए थे।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  2. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  7. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  8. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  10. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.