Coolie Teaser : रजनीकांत की 171वीं फ‍िल्‍म ‘कुली’ का टीजर आउट, सोशल मीडिया पर ‘धूम’

Coolie Teaser : टीजर में रजनी का सिग्‍नेचर स्‍टाइल नजर आ रहा है। वह गुंडों को सोने की चेन से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • रजनीकांत की नई फ‍िल्‍म का टीजर आया
  • ‘कुली’ टाइटल के साथ रिलीज होगी मूवी
  • टीजर में दिखाई दिया एक्‍शन

टीजर के एक सीन में रजनी, गोल्‍ड बार्स और डॉलरों पर लेटे हुए हैं।

Photo Credit: Screen Grab

Coolie Teaser : सुपरस्‍टार रजनीकांत की अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘कुली' (Coolie) का टीजर आउट हो गया है। यह रजनी की 171वीं फ‍िल्‍म होगी। टीजर में रजनी का सिग्‍नेचर स्‍टाइल नजर आ रहा है। वह गुंडों को सोने की चेन से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर के एक सीन में रजनी, गोल्‍ड बार्स और डॉलरों पर लेटे हुए हैं। मेकर्स ने फ‍िल्‍म की कहानी को तो रिवील नहीं किया है, लेकिन इतना इशारा जरूर मिला है कि ‘कुली' एक ऐक्‍शन मूवी होगी।  

कुली का टीजर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। रिलीज के 21 घंटों के अंदर इसे यूट्यूब पर करीब साढ़े 5 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। यह टॉप 7 पर ट्रेंड कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपनी 171वीं फिल्म में रजनीकांत अपनी बांह पर 'कुली' बैज के साथ धांसू रोल प्‍ले करते हुए नजर आएंगे। वह सोने की घड़ि‍यों से बनी बेल्‍ट से गुंडों को पीटते नजर आ रहे हैं। रजनी की नई फ‍िल्‍म पर सबसे पहले इन्‍फर्मेशन पिछले महीने आई थी। निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी थी कि फ‍िल्‍म का टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। 



रिपोर्टों के अनुसार कुली में रजनीकांत और लोकेश कनगराज पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं। फ‍िल्‍म को सन पिक्‍चर्स ने प्रोड्यूस किया है। शिवकार्तिकेयन भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स आने वाले दिनों में फ‍िल्‍म की कास्‍ट का खुलासा कर सकते हैं। 
Advertisement

रजनी ने पिछले साल फ‍िल्‍म जेलर (Jailer) से बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपना दम दिखाया था। तमिल के साथ ही हिंदी में भी रिलीज हुई जेलर ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई की थी। जेलर के साथ वह 2 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे थे। अब देखना होगा कि ‘कुली' में उन्‍हें फैंस का कितना सपोर्ट मिलता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.