• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pushpa 2 रिलीज डेट : झुकेगा नहीं ‘पुष्‍पा’! दर्शकों को रिझाने के लिए यह तैयारी कर रहे ‘मेकर्स’

Pushpa 2 रिलीज डेट : झुकेगा नहीं ‘पुष्‍पा’! दर्शकों को रिझाने के लिए यह तैयारी कर रहे ‘मेकर्स’

Pushpa 2 Release date : मेकर्स ने एक खास प्‍लान बनाया है। वो हॉलीवुड की बड़ी फ‍िल्‍म ‘अवतार 2’ (Avatar 2) की रिलीज के साथ एक वीडियो रिलीज करने वाले हैं।

Pushpa 2 रिलीज डेट : झुकेगा नहीं ‘पुष्‍पा’! दर्शकों को रिझाने के लिए यह तैयारी कर रहे ‘मेकर्स’

Pushpa 2 Release date : कई लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि ‘अवतार 2’ (Avatar 2) की रिलीज के साथ ‘पुष्पा 2’ का एक टीजर वीडियो थिएटर्स में जारी किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है
  • इसका टीजर वीडियो जल्‍द आ सकता है
  • अवतार 2 फ‍िल्‍म के साथ आ सकता है टीजर वीडियो
विज्ञापन
साउथ के मशहूर ऐक्‍टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हिंदी पट्टी में भी छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म  ‘पुष्पा : द राइज' (Pushpa: The Rise) की खूब चर्चा हो रही है। पुष्‍पा का पहला भाग भी नॉर्थ इंडिया में काफी पसंद किया गया था। फ‍िल्‍म के गानों से लेकर डायलॉग तक लोगों की जुबान पर चढ़कर बोले थे। फैंस तभी से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। अल्‍लू अर्जुन की ‘Pushpa 2' को लेकर हमारे पास कुछ जानकारियां हैं। आइए जानते हैं इस फ‍िल्‍म की रिलीज डेट, टीजर, स्‍टारकास्‍ट और बाकी चीजों के बारे में    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ‘पुष्पा: द राइज' की शूटिंग शुरू हो गई है। फ‍िल्‍म की स्‍टारकास्‍ट लगभग वैसी ही होगी, जो पहले पार्ट में थी। कहानी की डिमांड के अनुसार कुछ नए चेहरों की एंट्री की जाएगी। दर्शकों को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार है, इसलिए मेकर्स ने एक खास प्‍लान बनाया है। वो हॉलीवुड की बड़ी फ‍िल्‍म ‘अवतार 2' (Avatar 2) की रिलीज के साथ एक वीडियो रिलीज करने वाले हैं। 

कई लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि ‘अवतार 2' (Avatar 2) की रिलीज के साथ ‘पुष्पा 2' का एक टीजर वीडियो थिएटर्स में जारी किया जाएगा। यह बात कितनी पुख्‍ता है, यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन कहा जा रहा है कि “पुष्‍पा 2” की टीम इस फ‍िल्‍म को लेकर एक वीडियो रिलीज करने वाली है। इस वीडियो में फ‍िल्‍म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह जानकारी ‘अवतार 2' की रिलीज के साथ दी जाएगी। ‘अवतार 2' 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यहां ध्‍यान देने वाली है कि ‘पुष्पा 2' के टीजर वीडियो के बारे में इसके मेकर्स ने आधिकार‍िक तौर पर कुछ नहीं कहा है। 

फ‍िल्‍म की स्‍टार कास्‍ट की बात करें, तो ‘अल्लू अर्जुन' फ‍िल्‍म का मेन हाइलाइट होंगे। उनके अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहाद फाजिल भी अहम भूमिकाओं में होंगे। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है। अगले महीने यानी दिसंबर में इसके कई महत्‍वपूर्ण सीन शूट किए जाने की खबरें हैं। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन यह अगले साल की दूसरी छमाही में कभी आ सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  4. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  7. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »