पूनम पांडेय को 'मौत का मज़ाक' पड़ा भारी! होगी FIR!

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 21:22 IST
ख़ास बातें
  • पूनम पांडेय को इस वक्त फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
  • AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और FIR की मांग की है।
  • विवेक अग्निहोत्री, कुशा कपिला, सैशा शिंदे ने सुनाई खरी-खोटी।

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर शुक्रवार से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही।

Photo Credit: X/image shared by Poonam Pandey

पूनम पांडेय की मौत की खबर ने सोशल मीडिया समेत पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। 2 फरवरी को एक्ट्रेस और मॉडल की मौत की खबर जब सुबह फैली तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया, पूनम पांडेय की मौत की खबर एक मिस्ट्री में तब्दील हो गई। शाम होने तक उनके मैनेजर समेत पूरे परिवार का फोन बंद आने लगा। 

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। लेकिन दिन ढलते के साथ बॉडी के बारे में सवाल उठने लगे कि अगर मौत हुई है तो बॉडी कहां गई! ऐसे में इस खबर पर पूरा सस्पेंस बना रहा। लेकिन आज पूनम पांडेय ने सुबह एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह जिंदा हैं। उनके इस पब्लिसिटी स्टंट की वजह से अब वह मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं। AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और FIR की मांग की है। सोशल मीडिया हैंडल पर एसोसिएशन ने इस संबंध में पोस्ट भी शेयर किया है। 

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मॉडल पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मॉडल पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा। लेकिन मौत की खबर झूठी पाई गई। इससे पूनम पांडेय को श्रद्धांजलि देने वाले करोडों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि पूनम पांडेय और उनके मैनेजर के खिलाफ सिर्फ पब्लिसिटी के लिए फेक न्यूज फैलाने के चलते FIR दर्ज की जाए। 

पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी पाए जाने पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया। विवेक अग्निहोत्री, कुशा कपिला, सैशा शिंदे आदि ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए काफी खरी-खोटी सुनाई है। कहा गया कि यह बेहद भद्दा मजाक था। मौत कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं होता है। पूनम पांडेय को इस वक्त फैंस के साथ-साथ AICWA की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में देखना होगा कि पूनम पांडेय इन सब का जवाब कैसे देती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  2. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  2. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. WhatsApp से अब लैपटॉप पर कर पाएंगे वीडियो कॉल, PC से फोन पर ट्रांसफर भी होगी कॉल
  4. कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे भारतीय नोट? जानिए कैसे बनती है पॉलीमर करेंसी और इसके बड़े फायदे
  5. हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट
  6. Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  8. COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  10. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.