Pathaan का रिकॉर्ड! फर्स्‍ट शो के बाद 300 शो बढ़ाए गए, दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म

Pathaan : इससे पहले तरण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया था कि यह फिल्म 100 से ज्‍यादा देशों में रिलीज हो रही है। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • पठान आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है
  • दर्शकों में इस फ‍िल्‍म को लेकर क्रेज दिखाई दे रहा है
  • फ‍िल्‍म के एडवांस टिकट तेजी से बुक हो रहे हैं

Pathaan : रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए थे।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) रिलीज हो गई है। कई दिनों से चला आ रहा फैंस का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। देश और दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस अपने स्‍टार की फ‍िल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा है, जिसने इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है। पठान को लेकर आई इस जानकारी को आप भी जान लीजिए। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि पठान फ‍िल्‍म के शोज में इजाफा किया गया है। ऐसा होना बनता भी है क्‍योंकि तमाम मीडिया रिपार्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ टूट रही है 
Advertisement
 

अपने ट्वीट में तरण आदर्श ने लिखा, अभूतपूर्व: 'पठान' के शो बढ़े, स्क्रीन काउंट ऑल-टाइम हाईएस्ट (हिंदी)... पहले शो के ठीक बाद प्रदर्शकों द्वारा 300 शो बढ़ाए गए। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि स्‍क्रीन काउंट के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने 300 शो बढ़ाने का फैसला किया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि पठान के पास अब दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स हैं। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं। 
Advertisement

इससे पहले तरण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया था कि यह फिल्म 100 से ज्‍यादा देशों में रिलीज हो रही है। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए हैं। अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने यह जानकारी भी शेयर की थी कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.