Pathaan: शाहरुख खान की पठान देख सिनेमा हॉल में ही नाचने लगे फैंस, देखें वीडियो

Twitter, Facebook हो या YouTube, Pathaan के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भर गया है, जहां पठान के शो के दौरान फिल्म के गानों पर लोग थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 19:20 IST
ख़ास बातें
  • पठान के शो के दौरान फिल्म के गानों पर लोग थिरकते नजर आ रहे हैं फैन्स
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो
  • ट्विटर पर 'किंग इज बैक' भी ट्रेंड हो रहा है

Pathaan दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने रिलीज के पहले ही दिन थिएटर्स में धूम मचा दी। फिल्म के पहले दिन के ज्यादातर शो सोल्ड आउट रहे। ए़डवांस बुकिंग में ही फिल्म के आने वाले दिनों के शो भी पूरी तरह से बिक चुके हैं। यहां तक की सैंकड़ों की संख्या में शो बढ़ाने का काम भी हुआ है। फिल्म के क्रेज का पता सोशल मीडिया से भी पता चलता है, जहां अलग-अलग जगह से आ रहे वीडियो में फैन्स थिएटर के अंदर Pathaan के गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Twitter, Facebook हो या YouTube, Pathaan के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भर गया है, जहां पठान के शो के दौरान फिल्म के गानों पर लोग थिरकते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर 'किंग इज बैक' भी ट्रेंड हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग शाहरुख खान के वीडियो में स्टेज पर चढ़कर या अपनी-अपनी सीट्स पर खड़े होकर नाच रहे हैं।
Advertisement

आप इन ट्वीट को नीचे देख सकते हैं, जिनमें लोग गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं:-
 
 
 

पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। पठान दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।  
Advertisement

बात करें फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की, तो पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला ने बताया है कि पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pathaan, Pathaan Reactions
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.