पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 887 करोड़ रुपये के पार, जारी है फिल्म का दमदार प्रदर्शन

इसके 25 जनवरी को रिलीज के बाद से कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में नहीं आई है। इसे देश के साथ ही विदेश में भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2023 13:45 IST
ख़ास बातें
  • इसके 25 जनवरी को रिलीज के बाद से कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में नहीं आई है
  • इस फिल्म ने देश में बॉक्स ऑफिस पर 452 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं
  • पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था

फिल्म के वीकेंड पर 900 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना है

बॉलीवुड के लिए बड़ी राहत लेकर आई शाहरुख खान की फिल्म Pathaan अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह थिएटर्स में चल रही सबसे बड़ी फिल्म है। इसके 25 जनवरी को रिलीज के बाद से कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में नहीं आई है। इसे देश के साथ ही विदेश में भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म इंडस्ट्री को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, पठान ने अपने तीसरे गुरुवार को लगभग 5.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं। Box Office Worldwide ने बताया है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16 दिनों में 887 करोड़ रुपये का है। पठान की प्रोड्यूसर YRF ने गुरुवार को बताया था कि फिल्म ने देश में बॉक्स ऑफिस पर 452 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 877 करोड़ रुपये का है। पठान के वीकेंड पर 900 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना है। इस फिल्म को 17 फरवरी को Kartik Aaryan की शहजादा के रिलीज होने पहले कोई बड़ा कॉम्पिटिशन नहीं मिलेगा। 

पठान ने अमेरिका और कनाडा में RRR के लगभग 1.4 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तीसरे वीकेंड तक पठान के 900 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार करने की उम्मीद है। पिछला वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खराब रहा था। पिछले वर्ष कश्मीर फाइल्स, ब्रह्मास्त्र, दृश्यम 2 और भूल भुलैया 2 जैसी चुनिंदा फिल्में ही सफल रही थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। एडवांस बुकिंग के लिहाज से पठान ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया था। इसके फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था। 

यह फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गई थी। हालांकि, शुरुआत में यह कैमरिप या DVDरिप में उपलब्ध थी, लेकिन अब यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। टेलीग्राम लंबे अर्से से पाइरेसी के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। बॉट्स हो या किसी यूजर का निजी अकाउंट, Telegram कई तरीकों से फिल्मों को लीक करने और लोगों को उपलब्ध कराने में इस्तेमाल होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.