Pathaan Box Office Collection Day 4: पठान ने तोड़ दिया KGF-2 और Baahubali-2 का रिकॉर्ड! चौथे दिन कमाए इतने करोड़! 500 करोड़ पार करने की राह पर फिल्म!

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने कहा है कि पठान के लिए KGF 2 का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ना कोई मुश्किल नहीं काम नहीं होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • पठान पहले हफ्ते में 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को कर सकती है पार
  • पठान चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल
  • केजीएफ 2 और बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है।

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

Pathaan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 36 करोड़ रुपये बटोरे थे। हमने आपको बताया था कि चौथे दिन वीकेंड का फायदा पठान के कलेक्शन को मिल सकता है। और हुआ भी वैसा ही। चौथे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 20 करोड़ का इजाफा हो गया। भारत में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन फिल्म ने चौथे दिन किया है, ऐसा कहा जा रहा है। इसके अलावा चौथे दिन इसने कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फिल्म को लेकर जारी की गई रिपोर्ट कहती है कि चौथे दिन आश्चर्यजनक रूप से दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक पठान की कमाई का ग्राफ और ऊंचा गया। 55.75 करोड़ रुपये के अनुमानित कलेक्शन के साथ इसकी सक्सेस का कारवां चौथे दिन भी जारी रहा। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने चौथे दिन के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने भारत में चार दिन में 222 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। पठान का जलवा लगातार जारी है। रिपोर्ट के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं जिसमें कहा गया है कि चौथे दिन लगभग 1.5 करोड़ दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। इस बीच फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

Advertisement
पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है। चौथे दिन के धुंआधार कलेक्शन के साथ फिल्म ने पिछली कई फिल्मों को रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 200 करोड़ क्लब में तेजी से शामिल होने वाली फिल्मों में पठान ने KGF 2 और Baahubali 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। KGF 2 पांचवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और Baahubali 2 छठवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लेकिन पठान चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। 

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने कहा है कि पठान के लिए KGF 2 का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ना कोई मुश्किल नहीं काम नहीं होगा। बल्कि यह फिल्म Baahubali 2 के लाइफटाइम क्लेक्शन के रिकॉर्ड को भी आसानी से तोड़ देगी। 

केजीएफ 2 ने लाइफटाइम बिजनेस में 434 करोड़ कमाए थे। वहीं बाहुबली के लिए यह आंकड़ा 510 करोड़ बताया गया है जिसे पठान आसानी से पार कर जाएगी, ऐसा ट्रेड एनालिस्ट ने कहा है। पठान पहले हफ्ते में 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को आसानी से पार कर सकती है, इसकी पूरी संभावना बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पठान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। वीकेंड का आज आखिरी दिन है, ऐसे में फिल्म को कलेक्शन में कई करोड़ का इजाफा मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.