Pathaan Box office collection : शाहरुख की ‘आंधी’, पहले दिन 35 करोड़, 5 दिनों में 300 करोड़ कमा लेगी पठान!

Pathaan Box office collection : दरअसल, पठान फ‍िल्‍म को लेकर जो विवाद हुआ है, उसने इस फ‍िल्‍म को सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • पठान के कलेक्‍शन को लेकर लगाए जा रहे अनुमान
  • फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को पठान से काफी उम्‍मीदें हैं
  • ओपनिंग डे पर यह फ‍िल्‍म 35 से 45 करोड़ कलेक्‍शन कर सकती है

Pathaan Box office collection : पठान के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की रिलीज का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। 25 जनवरी को रिलीज हो रही यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कल से शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। ऐसे में हर कोई कयास लगा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्‍शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है। 

ETimes ने ट्रेड एनालिस्‍टों से बात की, वो बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की वापसी के लिए आशान्वित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्जीबिटर अक्षय राठी ने ई-टाइम्‍स से कहा कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 35 करोड़ होने की संभावना है। बुधवार के दिन के हिसाब से यह नंबर बहुत बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि 26 जनवरी को कलेक्‍शन 45 करोड़ से अधिक हो जाएगा।

दरअसल, पठान फ‍िल्‍म को लेकर जो विवाद हुआ है, उसने इस फ‍िल्‍म को सुर्खियों में ला दिया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने सबसे पहले इसका गाना रिलीज किया था। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के कलर को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद फ‍िल्‍म का दूसरा गाना आया और ट्रेलर। फ‍िल्‍म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी पहले विदेशों में शुरू हुई और कहा जा रहा है कि पठान ने अच्‍छी एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इन वजहों ने भारत में फ‍िल्‍म की चर्चा बढ़ा दी है।   

निर्माता और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने ई-टाइम्‍स से कहा कि पठान ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की है। उन्‍होंने अनुमान लगाया कि फ‍िल्‍म 35 से 37 करोड़ के बीच पहले दिन कलेक्‍शन कर सकती है। इसके बाद 26 जनवरी और फ‍िर वीकेंड आ रहा है। अनुमान है कि फ‍िल्‍म विदेशी मार्केट में भी अच्‍छी कमाई कर सकती है। 

गिरीश जौहर का मानना है कि सब कुछ ठीक रहा तो पठान पहले पांच दिनों में 300 करोड़ रुपये ग्‍लोबल बॉक्स ऑफिस पर जुटा सकती है। पठान के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हाल में वह कैमियो रोल में फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र में नजर आए थे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.