मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग पर नाराजगी जताने वाले पाकिस्तानी एक्टर Adnan Siddiqui कौन हैं?

Adanan Siddiqui: अदनान सिद्दीकी पाकिस्तानी एक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म An Action Hero में मलाइका अरोड़ा द्वारा किए गए आइटम सॉन्ग ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' पर भी कमेंट कर अपनी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 22:09 IST
ख़ास बातें
  • एन एक्शन हीरो में मलाइका के डांस पर क्या कहा अदनान ने
  • एन एक्शन हीरो में मलाइका का आइटम डांस
  • श्रीदेवी के साथ कर चुके हैं फिल्म

अदनान सिद्दीकी पाकिस्तानी एक्टर हैं। हाल ही उन्होंने फिल्म An Ation Hero में मलाइका अरोडा द्वारा किए गए आइटम सॉन्ग ‘आप जैसे कोई मेंरी जिंदगी में आए पर भी कॉमेंट कर अपनी नाराजगी जाता चुके हैं।

Adanan Siddiqui : अदनान सिद्दीकी पाकिस्तानी एक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म An Action Hero में मलाइका अरोड़ा द्वारा किए गए आइटम सॉन्ग ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' पर कमेंट कर अपनी नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस गाने के री-मिक्स वर्जन पर अपने सोशल मीडिया के जरिए सवाल तक उठा दिए थे। आइए जानते हैं कौन हैं एक्टर अदनान सिद्दीकी, जिन्होंने बॉलीवुड मलाइका के टैलेंट पर तंज कसा है।
 

क्या कहा अदनान ने ?

अदनान सिद्दीकी एक पाकिस्तानी एक्टर हैं। एक्टर होने के साथ ही वो एक प्रोड्यूसर और मॉडल भी हैं। अदनान अक्सर ही बॉलीवुड के एक्टर और गानों पर कमेंट कर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने मलाइका के आइटम नंबर पर आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,  ‘अचानक से हवा में कुछ हो गया है क्या जो दुनिया परफेक्ट क्लासिक्स को बर्बाद करने पर लग गई है।‘ जरूर नाजिया हसन भी अपने कब्र में करवटें लेने लगी होंगी।‘  इस गाने के ऑरिजनल वर्जन को नाजिया हसन ने ही गाया था।  

मलाइका का आइटम डांस

आपको बता दें की काफी समय बाद मलाइका अरोड़ा फिल्म An Action Hero से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस गाने में मलाइका ने कमाल का डांस किया है। उनके डांस मूव्स और कातिलाना अंदाज के लोग कायल हैं। फैंस मलाइका के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस आइकॉनिक गाने पर मलाइका का डांस अदनान को जरा भी नहीं भाया और उन्होंने मलाइका के टैलेंट पर ही सवाल उठा दिया। ऐसा करके उन्होंने मलाइका के फैंस को नाराज कर दिया है।

श्रीदेवी के साथ कर चुके हैं फिल्म

अदनान के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने कई पाकिस्तानी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। जिनमें से पल दो पल, मेरी अधूरी मोहब्बत, छोटी सी कहानी, मेरे कातिल मेरे दिलदार आदि का नाम शामिल है। साल 1990 में अदनान ने फिल्म यादगार से पाकिस्तानी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। यही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड में भी बतौर एक्टर काम किया है। वो श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में भी नजर आ चुके हैं। अदनान अपने लुक्स को लेकर काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन फोलॉइंग भी बहुत ज्यादा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.