मलाइका के आइटम सॉन्‍ग पर भड़के पाकिस्‍तानी, कहा- क्‍यों बर्बाद करने पर…

Malaika Arora Item Song : पाकिस्‍तान में इस रीमिक्‍स गीत को लोग पसंद नहीं कर रहे। गाने के क्रिएशन से लेकर इसके विजुअलाइजेशन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

मलाइका के आइटम सॉन्‍ग पर भड़के पाकिस्‍तानी, कहा- क्‍यों बर्बाद करने पर…

Aap Jaisa Koi : इस गाने की पाकिस्‍तानी यूजर्स खूब आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्‍तान के सेलिब्रिटी भी इस रीमिक्‍स वर्जन को पसंद नहीं कर रहे।

ख़ास बातें
  • एन ऐक्‍शन हीरो में दिखेगा आइटम नंबर
  • आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में गाने में किया है डांस
  • पाकिस्‍तानी यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा यह अंदाज
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस से पहचान बनाने वालीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फ‍िल्‍म ‘एन ऐक्‍शन हीरो' (An Action Hero) में आइटम सॉन्‍ग का तड़का लगाती नजर आएंगी। मलाइका इस फ‍िल्‍म में 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने के रीमिक्‍स वर्जन में थिरकती दिखाई देंगी। गाना रिलीज हो गया है, जिसे अबतक 11 मिलियन व्‍यूज मिले हैं। इस गाने में मलाइका ने शानदार डांस मूव्‍स दिखाए हैं। उनके मूव्‍स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्‍तान में इस रीमिक्‍स गीत को लोग पसंद नहीं कर रहे। गाने के क्रिएशन से लेकर इसके विजुअलाइजेशन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।      

इस गाने की पाकिस्‍तानी यूजर्स खूब आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्‍तान के सेलिब्रिटी भी इस रीमिक्‍स वर्जन को पसंद नहीं कर रहे। वहां के टॉप अभिनेताओं में शामिल अदनान सिद्दीकी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपने ट्वीट में अदनान ने लिखा, ऐसा क्‍या है जो अचानक दुनिया परफेक्‍ट क्‍लासिक्‍स को बर्बाद करने पर तुली है। उन्‍होंने लिखा कि री-क्रिएशन के लिए भी टैलंट चाहिए। गौरतलब है कि इस गाने को पाकिस्‍तानी सिंगर नाजिया हसन ने गाया था। अदनान ने लिखा कि नाजिया हसन भी अपनी कब्र में करवट ले रही होंगी।  
 

'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाना फ‍िल्‍म कुर्बानी का है। इसका ओरिजिनल वर्जन नाजिया हसन की आवाज में था। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका यह गाना आज भी लोगों को पसंद आता है। पाकिस्‍तान में लोग उन्‍हें बहुत चाहते हैं। शायद इसीलिए जब उन्‍होंने 'एन एक्शन हीरो' के लिए तैयार किए गए इसके रीमिक्‍स वर्जन को देखा, तो शॉक्‍ड रह गए।  



फ‍िल्‍म में आयुष्‍मान खुराना लीड रोल में हैं। हाल में उन्‍हें शाहरुख खान के घर ‘मन्‍नत' के बाहर अपनी फ‍िल्‍म को प्रमोट करते हुए देखा गया था। इस आइटम सॉन्‍ग के जरिए मलाइका करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा, फ‍िलहाल चर्चा मलाइका के नए आइटम सॉन्‍ग की हो रही है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »