अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा को मिली ये बड़ी फिल्म!

मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा को मिली ये बड़ी फिल्म!

Photo Credit: YouTube/An Action Hero Trailer

फिल्म के ट्रेलर में मलाइका के आइटम नम्बर की भी एक झलक दिखाई गई है।

ख़ास बातें
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आईं मलाइका अरोड़ा
  • 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है फिल्म
  • मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में आइटम नंबर्स के लिए काफी फेमस हैं
विज्ञापन
बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानि सुपर बोल्ड मलाइका अरोड़ा फिर से बड़े पर्दे पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। मलाइका बड़े पर्दे पर पूरे चार साल बाद वापसी कर रही हैं। उनकी एक झलक पाते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल मलाइका आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनके बोल्ड लुक की एक झलक ही अभी तक मेकर्स ने दिखाई है, लेकिन फैंस इस झलक पर ही झूम उठे हैं। 

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एक कॉमेडी के साथ सस्पेंस थ्रिलर भी लग रही है। ट्रेलर में आयुष्मान खुराना को एक फिल्म एक्टर दिखाया गया है जो एक्शन हीरो हैं। उनके साथ में जयदीप अहलावत भी फिल्म में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक्टर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस इस मूवी में देखने को मिलने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में मलाइका के आइटम नम्बर की भी एक झलक दिखाई गई है। इसमें मलाइका ग्रीन ड्रेस में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। मलाइका के ठुमके देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आप भी देखें 'एन एक्शन हीरो' फिल्म का ट्रेलर- 

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में आइटम नंबर्स के लिए काफी फेमस हैं। शाहरुख खान के साथ उनका आइटम सॉन्ग 'छैंया-छैंया' अभी भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसके अलावा मलाइका 'मुन्नी बदनाम हुई', 'होंठ रसीले', 'पांडेजी सीटी', 'माही वे' जैसे आइटम नम्बर भी कर चुकी हैं। ये सभी आइटम सॉन्ग बॉलीवुड में काफी हिट रहे हैं। अब एक बार फिर मलाइका आयुष्मान खुराना की फिल्म में धमाल मचाने को तैयार हैं। 
ebtnk4lg
इसके अलावा मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी हां है'। उनकी इस बात पर फैंस में यह खबर फैल गई थी कि मलाइका और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से इस तरह की किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल, देखना होगा कि मलाइका फिर से अपने आइटम सॉन्ग के जरिए लोगों के दिलों पर जादू चला पाती हैं कि नहीं। 

आपको बता दें कि आयुष्मान की इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू हुई थी। अब यह 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबर है कि आयुष्मान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक भी कर रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »