OTT Releases This Week: Bhool Chuk Maaf, Wolf Man, Maranamass जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, यहां देखें

Wolf Man को 17 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
  • इनमें कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज शामिल होंगी।
  • भूल चूक माफ ओटीटी पर 16 मई को रिलीज हो चुकी है।

OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज शामिल होंगी। रिलीज होने वाली वेब सीरीज में एडवेंचर, थ्रिल, कॉमेडी, ड्रामा आदि का भरपूर डोज मिलने वाला है। आपके वीकेंड मनोरंजन के लिए Sony Liv, Netflix, Zee5, JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म अपनी रिलीज लेकर आए हैं। आइए जानते हैं डिटेल में इनके बारे में। 

Bhul Chuk Maaf
Advertisement
भूल चूक माफ ओटीटी पर 16 मई को रिलीज हो चुकी है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने रिलीज किया है। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें राजकुमार राव, वामिका गब्बी, सीमा पाहवा, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा ने अहम रोल प्ले किया है। 

फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके पास कोई आशा नहीं बची है। फिर वह भगवान शिव से प्रार्थना करता है कि उसे उसकी सपनों की नौकरी मिल जाए ताकि वो अपनी प्रेमिका से शादी कर सके। लड़की के पिता ने एक ही शर्त रखी है कि दो महीने के अंदर वो कोई ढूंढ ले नहीं तो शादी नहीं हो सकती है। इसी बीच वो एक टाइम-लूप में उलझ जाता है और जिंदगी अलग ही मोड़ पर आ खड़ी होती है। वह इस सबसे कैसे बाहर निकल पाता है, यही फिल्म की कहानी है। 
Advertisement

Hai Junoon! Dream. Dare. Nominate
है जुनून! ओटीटी पर 16 मई से स्ट्रीम की जा सकती है। इसे जियोस्टार ने रिलीज किया है। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, ​​जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ निगम, कुँवर अमर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है। कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनको पर्ल (जैकलीन फर्नांडीज) और गगन (नील नितिन मुकेश) लीड कर रहे हैं। ये दोनों ग्रुप प्रतियोगिता जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, यह सिर्फ़ प्रतियोगिता के बारे में नहीं है, बल्कि आत्म-खोज और अस्तित्व की यात्रा के बारे में भी है। 
Advertisement

Maranamass
Maranamass को 15 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। यह एक थ्रिल-कॉमेडी रचना है जिसे Sony LIV ने रिलीज किया है। मुख्य किरदारों को बेसिल जोसेफ, राजेश मदाहवन, सिजू सनी, पुलियानम पॉलोज़, सुरेश कृष्णा, अनिशमा अनिल कुमार ने प्ले किया है। 
Advertisement

यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है जिसमें बेसिल जोसेफ मुख्य भूमिका में हैं। मरनामास केरल राज्य में प्लॉट की गई है, जहाँ पर हर कोई सीरियल किलिंग के कारण आतंकित है। हत्यारा गायब है, और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस को इससे जुड़े पैटर्न मिलते हैं। जैसे-जैसे जांच शुरू होती है, बहुत सारे अंधेरे रहस्य उजागर होते हैं।

Wolf Man
Advertisement
Wolf Man को 17 मई से स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे जियोहॉटस्टार ने रिलीज किया है। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें मुख्य किरदारों में क्रिस्टोफर एबॉट, जूलिया गार्नर, सैम जैगर, मटिल्डा फ़र्थ, मिलो कॉवथॉर्न नजर आ रहे हैं। 

कहानी की बात करें तो यह एक अमेरिकी हॉरर मूवी है। स्टोरी ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने फार्महाउस में रहने के लिए जाता है। ब्लेक लवेल, अपनी पत्नी- चार्लोट और बेटी- जिंजर के साथ तब तक अच्छा समय बिताते हैं जब तक कि परिवार पर एक अजीब और अनजान प्राणी द्वारा हमला नहीं कर दिया जाता। हालाँकि परिवार बच जाता है, लेकिन ब्लेक (क्रिस्टोफर एबॉट) इस दौरान उस जीव से घायल हो जाता है। बाद में उसे अहसास होता है कि वह एक ऐसे ही जीव में बदल रहा है। क्या वह अपने परिवार को बचा पाएगा? यह आप फिल्म देखकर पता लगा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.