Netflix ने भारत में लो प्राइस प्लान की सफलता के बाद 116 देशों में सब्सक्रिप्शन रेट घटाया

कंपनी ने पहली बार देश में कस्टमर्स की जरूरतों के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्राइसेज को 20-60 प्रतिशत तक घटाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 19:59 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स कई वर्षों तक अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के खिलाफ रही है
  • इसका रेवेन्यू पहली तिमाही में 3.7 प्रतिशत बढ़कर 816.2 करोड़ डॉलर रहा
  • इसने विज्ञापनों के साथ कम प्राइस वाले प्लान शुरू किए हैं

इससे नेटफ्लिक्स को सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ाने में भी मदद मिली है

दुनिया भर में लोकप्रिय ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म Netflix ने भारत में कम प्राइस वाले प्लान की सफलता के बाद 116 देशों में अपने सब्सक्रिप्शन रेट घटा दिए हैं। भारत में लगभग दो वर्ष पहले कम प्राइस वाले सब्सक्रिप्शन प्लान लाने के बाद नेटफ्लिक्स के कस्टमर एंगेजमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत और रेवेन्यू में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनी ने पहली बार देश में कस्टमर्स की जरूरतों के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्राइसेज को 20-60 प्रतिशत तक घटाया था। इससे नेटफ्लिक्स को सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ाने में भी मदद मिली है। नेटफ्लिक्स ने मार्च तिमाही की अर्निंग्स रिपोर्ट में बताया है, "भारत में कस्टमर एंगेजमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत और रेवेन्यू 24 प्रतिशत बढ़ा है। इस सफलता के बाद हमने पहली तिमाही में 116 देशों में प्राइसेज में कमी की है।" कंपनी ने जिन देशों में अपने प्राइस घटाए हैं उनकी पिछले फाइनेंशियल ईयर में इसके कुल रेवेन्यू में पांच प्रतिशत से कम हिस्सेदारी थी। नेटफ्लिक्स ने कहा कि सब्सक्रिप्शन रेट घटाने से इन देशों में लंबी अवधि में उसे रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। 

पहली तिमाही में नेटफ्लिक्स की नेट इनकम लगभग 18 प्रतिशत घटकर 130 करोड़ डॉलर से कुछ अधिक रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 159 करोड़ डॉलर से अधिक का था। हालांकि, नेटफ्लिक्स का रेवेन्यू पहली तिमाही में लगभग 3.7 प्रतिशत बढ़कर 816.2 करोड़ डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 786.8 करोड़ डॉलर का था। कंपनी की पेड मेंबरशिप में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 23.25 करोड़ है। 

नेटफ्लिक्स कई वर्षों तक अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के खिलाफ रही है। हालांकि, इसने विज्ञापनों के साथ कम प्राइस वाले प्लान शुरू किए हैं। नेटफ्लिक्स ने बताया, "विज्ञापनों वाले सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए कस्टमर्स की संख्या हमारे शुरुआती अनुमान से अधिक है। हालांकि, हमने बहुत कम कस्टमर्स को स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान्स से शिफ्ट होते देखा है।" नेटफ्लिक्स ने पासवर्ड शेयर करने जैसे तरीकों को रोकने के लिए भी कदम उठाए हैं। इसका कंपनी को फायदा भी मिला है। पिछले कुछ वर्षों में नेटफ्लिक्स जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Entertainment, Netflix, Rates, OTT, Market, Customers, Price, Profit, Surge, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.