Mirzapur Season 3 Trailer Release: लौट आए गुड्डू पंडित और कालीन भैया, ट्रेलर को 2 घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

Prime Video ने मंगलवार, 11 जून को Mirzapur Season 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। YouTube पर इसे रिलीज हुए लगभग दो घंटे हुए हैं और वीडियो को करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जून 2024 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Prime Video ने मंगलवार, 11 जून को Mirzapur Season 3 का ट्रेलर रिलीज किया
  • YouTube पर इसे रिलीज के लगभग 2 गंटे में 5 लाख व्यूज मिल गए थे
  • नए सीजन में मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा भी दिखाई देंगे

Mirzapur Season 3 को Prime Video प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा

Mirzapur Season 3 Trailer Release: पिछले सीजन की थ्रिलिंग कहानी के बाद, मिर्जापुर के तीसरे सीजन का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। नया सीजन जुलाई में आने वाला है और इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। Amazon Prime की एक्सक्लूसिव वेब सीरीज Prime Video प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस सीरीज में मिर्जापुर में पहले से ज्यादा बड़ा बवंडर आएगा। इस सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू भैया का भौकाल होगा और एक घायल शेर की तरह कालीन भैया और खतरनाक वापसी करेंगे। ट्रेलर में आपको कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। यूट्यूब पर इस ट्रेलर को कुछ ही समय में जबरदस्त व्यूज मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

Prime Video ने मंगलवार, 11 जून को Mirzapur Season 3 का ट्रेलर रिलीज किया। YouTube पर इसे रिलीज हुए लगभग दो घंटे हुए हैं और वीडियो को करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 64 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था और खबर लिखते समय तक 3 हजार से ज्यादा लोग वीडियो पर कमेंट कर चुके थे। इससे साफ होता है कि Mirzapur के नए सीजन का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि नया मिर्जापुर सीजन (New Mirzapur Season) 5 जुलाई को Prime Video पर रिलीज होने वाला है। 
Advertisement

पिछले दो सीजन में, हमने गुड्डू पंडित (Ali Fazal) और मुन्ना भैया (Divyenndu Sharma) के बीच की खूनी रंजिश देखी थी। गुड्डू ने अपने परिवार के सदस्यों की मौत का बदला लेने के लिए कालीन भैया (Pankaj Tripathi) और उसके क्राइम के साम्राज्य को चुनौती दी थी। वहीं, Season 2 के क्लाइमेक्स में, गुड्डू ने मुन्ना को मार डाला था, जिससे यह सवाल बना रहा है कि क्या गुड्डू नया कालीन भैया बनेगा या कोई और इस गद्दी पर कब्जा करेगा।

ट्रेलर में देखने के लिए काफी कुछ है। पूरे ट्रेलर में किरदारों के डायलॉग नहीं हैं, इसके बजाय एक वॉयसओवर 'जंगल की लड़ाई' में कई जानवरों के संदर्भ लेते हुए एक कहानी बुनता है। यहां जंगल के इन जानवरों को कहीं न कहीं सीजन 3 के किरदारों से जोड़ा गया है, जिसमें कालीन भैया को घायल शेयर और अन्य कई किरदारों को मगरमच्छ, चीता, जंगली बिल्ली, लोमड़ी और लकड़बग्घा से जोड़ा गया है।
Advertisement


नए सीजन में भी गुड्डू पंडित, कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) और शरद शुक्ला (Anjum Sharma), मेघना मलिक (Meghna Malik) और मनु ऋषि चड्ढा (Manu Rishi Chaddha) जैसे दिग्गज किरदार शामिल हैं।
Advertisement

Mirzapur Season 3 करण अंशुमान द्वारा Amazon Prime Video के लिए बनाया गया एक क्राइम एक्शन-थ्रिलर शो है। करण ने इस सीरीज को पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के साथ मिलकर लिखा है। यह एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा बैक्ड है और इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और कासिम जगमगिया हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.