Mirzapur Season 3 : कब आएगी मिर्जापुर-3, ‘कालीन भैया’ ने दी जानकारी, जानें

Mirzapur Season 3 Latest update : पंकज त्रिपाठी की ओर से दी गई जानकारी से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर का नया सीजन आने में अभी वक्‍त है।

Mirzapur Season 3 : कब आएगी मिर्जापुर-3, ‘कालीन भैया’ ने दी जानकारी, जानें

मिर्जापुर सीजन-2 का अंत इस इशारे के साथ हुआ था कि गुड्डु, कालीन भैया पर भारी पड़ा है।

ख़ास बातें
  • मिर्जापुर सीजन-3 रिलीज होने का इंतजार कर रहे दर्शक
  • एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने शेयर की बड़ी जानकारी
  • Mirzapur 3 Release date को लेकर बड़ी बात कही
विज्ञापन
Kab Aayega Mirzapur Season 3 : प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीजों में से एक मिर्जापुर (Mirzapur) का सीजन-3 (Mirzapur Season 3) कब आएगा, दर्शक यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं। पिछले साल से ही फैन्‍स नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि 2023 की शुरुआत में सीजन-3 को रिलीज किया जा सकता है। फ‍िर गर्मियों में इसके आने के कयास लगाए गए। अब सीरीज के प्रमुख अभिनेता और ओएमजी (OMG-2) ऐक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने Mirzapur 3 Release date को लेकर बड़ी बात कही है।   

मिर्जापुर के कालीन भैया यानी अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर बड़ी बात कही है। अपनी नई फ‍िल्‍म ओएमजी 2 को लेकर प्रभात खबर से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मिर्जापुर सीजन-3 इस साल रिलीज होने की उम्‍मीद है। ऐक्‍टर ने बताया कि उनकी डबिंग अभी बाकी है। 

पंकज त्रिपाठी की ओर से दी गई जानकारी से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर का नया सीजन आने में अभी वक्‍त है। इस साल के आखिर तक यह सीरीज आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही बताया जा चुका है कि सीजन 3 में कालीन भैया और गुड्डु के बीच 'जंग' जारी रहेगी। इसे देखने के लिए फैन्स बहुत उत्‍सुकता है।

मिर्जापुर सीजन-2 का अंत इस इशारे के साथ हुआ था कि गुड्डु, कालीन भैया पर भारी पड़ा है। कालीन भैया यानी अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी को उनकी पत्‍नी का साथ भी नहीं मिला। अब देखना होगा कि सीजन 3 में किसपर कौन भारी पड़ता है।

मिर्जापुर के सीजन-3 को लेकर पिछले साल जून में खबर आई थी कि शूटिंग शुरू होने जा रही है। फ‍िर शूटिंग से जुड़े वीडियो सामने आए। हालांकि इतने महीनों बाद भी फैंस नए सीजन के टीजर का इंतजार कर रहे हैं।   
 

क्‍या है मिर्जापुर की कहानी 

यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली। सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया' का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »