Michael OTT Release: आज से इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं एक्शन फिल्म 'माइकल'

फिल्म Michael आज से 'aha Tamil' OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है। एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म प्लेटफॉर्म पर तमिल भाषा में देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म Michael आज से 'aha Tamil' OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है
  • एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म प्लेटफॉर्म पर तमिल भाषा में देखी जा सकती है
  • aha Tamil खास साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कंटेंट दिखाने के लिए पॉपुलर है

Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

इस महीने की शुरआत में फिल्म 'माइकल' (Michael) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब फिल्म आखिरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। शुक्रवार, 24 फरवरी को जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म को 'aha Tamil' प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि यदि आपने इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने का मौका गंवा दिया था, तो आप अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। साउथ के स्टार संदीप किशन, विजय सेतुपति और गौतम मेनन की इस फिल्म का निर्देशन रंजीत जेयाकोड़ी ने किया है।

फिल्म Michael आज से 'aha Tamil' OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है। एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म प्लेटफॉर्म पर तमिल भाषा में देखी जा सकती है। हालांकि बड़े पर्दे पर फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था। Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अदाकारा दिव्यांका कौशिक और वारलक्ष्मी सार्थकुमार भी मौजूद हैं। संदीप किशन इस फिल्म में माइकल का किरदार निभा रहे हैं, जो एक लड़की के प्यार में पागल है।
 

aha Tamil खास साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म और वेब सीरीज दिखाने के लिए पॉपुलर है, जो सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस देता है। यह तीन प्लान देता है - तीन महीने के लिए 99 रुपये का 'Tamil Quaterly Plan', 265 रुपये प्रति वर्ष के लिए 'Tamil Annual Plan', और 699 रुपये प्रति वर्ष के लिए 'aha Gold' प्लान। 

दोनों सालाना प्लान में कुछ अंतर हैं। गोल्ड प्लान में तमिल के साथ-साथ तेलुगू भाषा में भी फिल्म और वेब सीरीज देखी जा सकती है और साथ ही यह बिना किसी विज्ञापन के 4K और Dolby क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। aha Tamil के अनुसार, इसका ऐप Fire TV, Apple TV, androidtv, Roku, Mi और Samsung Smart TV पर उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.