नशे की लत छुड़ाने के लिए 74 करोड़ रुपये खर्च चुके हैं 'Friends' सीरीज के एक्टर Matthew Perry

किताब के हवाले से रिपोर्ट आगे बताती है कि मैथ्यू पेरी का एडिक्शन 14 साल की उम्र में शुरू हुआ। वे शुरुआत में बियर और वाइन पीते थे, लेकिन बाद में वे वोडका लेने लगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • उन्होंने अपने एक संस्मरण में नशे की लत को लेकर विस्तार से लिखा है
  • उनका सबसे भयावह समय 2018 में आया था
  • क्रिटिकल मेडिकल कंडीशन से गुजर चुके हैं Matthew Perry

Matthew Perry का जन्म 1969 में हुआ था

Friends का एक किरदार चैंडलर है, जिसे मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) ने निभाया है। Friends टीवी सीरीज के खत्म होने के बाद 2021 में 2021 में Friends Reunion के आने तक, मैथ्यू इंडस्ट्री से दूर रहे। मीडिया में भी उनके बारे में ज्यादा खबरें सुनने को नहीं मिलीं। हालांकि, उनके नशे की लत के बारे में शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिलता रहा है। पेरी के ड्रग एडिक्शन का एक लंबा इतिहास रहा है। अब, उनकी इस लत के बारे में उन्होंने अपने एक संस्मरण में विस्तार से लिखा है। पेरी की इस किताब का नाम 'Friends, Lovers and the Big Terrible Thing' है।    

पेरी की यह किताब (via The New York Times) बताती है कि वह लंबे समय से शराब और ड्रग एब्यूज के शिकार रहे और उनकी आधी जिंदगी ट्रीटमेंट सेंटर्स में बीती है। उनका सबसे भयावह समय 2018 में आया, जब वे क्रिटिकल मेडिकल कंडीशन से गुजरे। उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्होंने निमोनिया, कोलोन के फटने, 2 हफ्ते का कोमा, पेट की एक दर्जन से ज्यादा सर्जरी का सामना किया। इतना ही नहीं, वे कुछ दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रहे।

किताब के हवाले से रिपोर्ट आगे बताती है कि मैथ्यू पेरी का एडिक्शन 14 साल की उम्र में शुरू हुआ। वे शुरुआत में बियर और वाइन पीते थे, लेकिन बाद में वे वोडका लेने लगे। इसके बाद, उन्होंने पेन किलर्स का सहारा अपनाया और आखिर में वे हेरोइन लेने लगे।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि अब वे 18 महीने से नशे से दूर हैं, यानी नशामुक्त हो चुके हैं। पेरी ने यह कहा कि 'मैंने सोबर होने के लिए लगभग 9 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं।'
Advertisement

पेरी का कहना है कि अपनी किताब के जरिए वे अपने जैसे दूसरे एडिक्ट्स की मदद करना चाहते हैं। अपनी किताब में वे लिखते हैं, (अनुवादित) 'नर्क है। कोई आपसे कुछ और कहे तो मत मानें। मैं वहां से गुजर के वापस आया हूं; वो है जरूर, बात खत्म।' 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: friends, friends reunion, Matthew Perry
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.