मलयालम फिल्म डायरेक्टर Joseph Manu James का पहली फिल्म Nancy Rani की रिलीज से पहले निधन

उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर 2004 की फिल्म 'I am Curious' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष रिलीज होने वाली नैंसी रानी की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी
  • जोसफ ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी
  • जोसफ को निमोनिया से पीड़ित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

नैंसी रानी की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी और यह पोस्ट-प्रोडक्शन से गुजर रही है

पिछला सप्ताह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए खराब रहा है। मलयालम फिल्मों की कॉमेडियन और टीवी एंकर Subi Suresh की लीवर की बीमारी से 22 फरवरी को निधन हुआ था। इसके बाद डायरेक्टर Joseph Manu James की भी 24 फरवरी को मृत्यु हो गई। Joseph (31) का निधन उनके डायरेक्शन वाली पहली फिल्म Nancy Rani के रिलीज से कुछ दिन पहले हुआ है। वह हेपेटाइटिस से पीड़ित से और उनका इलाज चल रहा था। 

इस फिल्म में उनके साथ कार्य कर चुके Aju Varghes ने जोसफ को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "बहुत जल्दी चले गए भाई।" नैंसी रानी में मुख्य भूमिका निभाने वाली Ahaana Krishna ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मनु! आपके साथ यह नहीं होना चाहिए था।"  
Advertisement

जोसफ ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर 2004 में आई फिल्म 'I am Curious' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर Sabu James थे। इसके अलावा जोसफ हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य कर चुके थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनके परिवार में पत्नी नैना और भाई बहन हैं। नैंसी रानी मलयालम फिल्मों के बड़े स्टार Mammootty की एक फैन की कहानी पर आधारित है, जिसकी भूमिका अहाना से निभाई है। अहाना एक एक्टर बनना चाहती हैं लेकिन एक दर्दनाक घटना के कारण उनका यह मौका छिन जाता है। इस फिल्म में अहाना के अलावा अर्जुरन अशोकन, श्रीनिवासन, आरजू वर्गीस और लेना की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। 

इस वर्ष रिलीज होने वाली नैंसी रानी की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी और यह पोस्ट-प्रोडक्शन से गुजर रही है। जोसफ को निमोनिया से पीड़ित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हेपेटाइटिस से मृत्यु हुई है। इससे पहले कोच्चि के हॉस्पिटल में लीवर की बीमारी के कारण भर्ती हुई मलयालम फिल्मों की लोकप्रिय कॉमेडियन सुबी सुरेश का भी निधन हो गया था। वह कुछ दिनों तक ICU में भर्ती रही थी। उनकी जल्द लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेंटर पर रखा गया था। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  3. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  4. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  5. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  6. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  7. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  8. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.