‘महाभारत’ फेम Puneet Issar का ई-मेल आईडी हैक, पैसे हड़पने की साजिश, हैकर गिरफ्तार

हैकर ने मुंबई में होने वाले उनके एक शो के लगभग 13 लाख रुपये ई-मेल के जरिए हड़पने की कोशिश की।

‘महाभारत’ फेम Puneet Issar का ई-मेल आईडी हैक, पैसे हड़पने की साजिश, हैकर गिरफ्तार

पु‍नीत इस साजिश का शिकार होने से बच गए। हैकर को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

ख़ास बातें
  • शो ‘ जय श्री राम’ के लिए बुक किया था थिएटर
  • धोखाधड़ी से बाल बाल बचे पुनीत
  • पुनीत का मेल आईडी हैक कर उनके अकाउंट से पैसा हड़पने की साजिश
विज्ञापन
महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर से धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई है। पुनीत की ई-मेल आईडी हैक कर उनके अकाउंट से पैसा हड़पने की साजिश रची गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो हैकर ने मुंबई में आयोजित उनके एक शो से जुड़े लगभग 13 लाख रुपये ई-मेल के जरिए हड़पने की कोशिश की। इस शख्स ने उनकी मेल आईडी को हैक किया और धोखे से उनके बैंक अकाउंट के सारे पैसे निकालने की कोशिश की, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

यह है मामला
खबरों की मानें तो हैकर ने पहले एक्टर का ई-मेल हैक किया फिर दक्षिण मुंबई में हो रहे उनके एक शो की बुकिंग कैंसल की। थि‍एटर बुकिंग कैंसल करने के बाद शो के सारे पैसे यानी 13 लाख 76 हजार रुपये हड़पने की कोशिश की गई। खुद के अकाउंट में पैसे भेज रहे उस हैकर को ओशिवारा पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

शो ‘ जय श्री राम' के लिए बुक किया था थिएटर

खबरों के अनुसार पुनीत इस्सर ने मुंबई में अपने एक शो ‘ जय श्री राम' के लिए थिएटर बुक किया था। इसके लिए पुनीत को 13 लाख 76 हजार रुपये देने थे। यह शो पुनीत जनवरी 2023 में 14-15 तारीख को करने वाले थे। 22 तारीख को जब उन्होंने ई-मेल आईडी ओपन करने की कोशिश की, तो पुनीत को कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

धोखाधड़ी से बाल-बाल बचे पुनीत
पुलिस ने इस मामले की पूरी तहकीकात की, जिसमें सामने आया कि उनकी मेल आईडी हैक की गई है। साथ ही पुलिस ने उन्हें और थिएटर मैनेजर से कोई भी लेन देन करने से मना किया। इस तरह से पुनीत इस धोखाधड़ी के इस मामले से बाल बाल बच गए।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »