Latest OTT Release : नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो, जी5 पर क्‍या नया रिलीज हुआ? जानें

ओटीटी पर कंटेंट स्‍ट्रीम करने वालों के लिए एक और वीकेंड आ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर रिलीज हो रही नई फ‍िल्‍में, वेब सीरीज
  • बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 को किया जा सकता है स्‍ट्रीम
  • मनोज बाजपेयी की डिस्‍पैच भी आ गई है

बंदिश बैंडिट्स का सीजन 2 उन सभी के लिए एक सुनहरा मौका है, जो संगीत और प्‍यार पर बुनी गई कहानी देखना चाहते हैं।

OTT Releases this Week December 2024 : ओटीटी पर कंटेंट स्‍ट्रीम करने वालों के लिए एक और वीकेंड आ गया है। नेटफ्लिक्‍स से लेकर एमेजॉन प्राइम और जी5 पर नई वेब सीरीज और फ‍िल्‍में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें मिसमैच्‍ड का सीजन-3, बंदिश बैंडिट्स सीजन 2, मनोज बाजपेयी की डिस्‍पैच समेत कई और फ‍िल्‍में शामिल हैं। आइए जानते हैं, कब और कहां क्‍या नया रिलीज हो रहा है। 
 

बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

बंदिश बैंडिट्स का सीजन 2 उन सभी के लिए एक सुनहरा मौका है, जो संगीत और प्‍यार पर बुनी गई कहानी देखना चाहते हैं। इसका पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा था। इसकी कहानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिभाशाली कलाकार राधे और एक उभरती पॉप स्टार तमन्ना पर बुनी गई है। वेब सीरीज में राजस्‍थान की पृष्‍ठभूमि है। तमन्‍ना ताल्‍लुक रखती है एक अमीर परिवार से, राधे है मिडिल क्‍लास फैमिली का लड़का लेकिन गाय‍िकी में कहीं उम्‍दा। दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन आखिर में ऐसा कुछ होता है कि ब‍िछड़ जाते हैं। सीजन 2 में उनकी म्‍यूजिकल जिंदगी फ‍िर से टकराएगी। 
इसे 13 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
 

मिसमैच्‍ड सीजन 3 

मिसमैच्‍ड के पिछले दोनों सीजन पॉपुलर रहे हैं और अब बारी है तीसरे सीजन की। इसमें भी डिंपल और ऋषि की कहानी होगी। जैसे-जैसे दोनों की गलतफहमियां सामने आएंगी, उन्‍हें अपने रिलेशन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी। इस सीजन में भी ऐसा कुछ दिखाई देने की उम्‍मीद है, जिसकी उम्‍मीद दर्शकों ने नहीं की होगी। यह वेब सीरीज 13 दिसंबर से नेटफ्लिक्‍स पर देखी जा सकेगी। 
 

डिस्‍पैच 

मनोज बाजपेयी की फ‍िल्‍मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। गुलमोहर हो या फ‍िर एक बंदा काफी है, दोनों ने दर्शकों का प्‍यार पाया। अब बारी है डिस्‍पैच की। मनोज बाजपेयी मुख्‍य भूमिका में हैं और कहानी के केंद्र में है कि खोजी पत्रकार, जो मर्डर मिस्‍ट्री में उलझा है। फ‍िल्‍म तब अहम मोड़ लेती है जब क्राइम सिंडिकेट और मीडिया घरानों के छुपे हुए रिलेशन सामने आते हैं। फ‍िल्‍म को देखा जा सकता है मनोज बाजपेयी के अभिनय के लिए और आपको स्‍ट्रीम करना होगा जी5। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.