Latest OTT Release: Animal से लेकर Shark Tank India Season 3 तक इस हफ्ते देखें ये लेटेस्ट OTT रिलीज

रणबीर कपूर, अनिल कपूर की धुंआधार एक्टिंग से सजी यह फिल्म अब आप Netflix पर देख सकते हैं।

Latest OTT Release: Animal से लेकर Shark Tank India Season 3 तक इस हफ्ते देखें ये लेटेस्ट OTT रिलीज

रणबीर कपूर, अनिल कपूर की धुंआधार एक्टिंग से सजी यह फिल्म अब आप Netflix पर देख सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Animal को Netflix पर देखा जा सकता है।
  • सैम बहादुर भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है।
  • कर्मा कॉलिंग को Disney Plus Hotstar ने रिलीज किया है।
विज्ञापन
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड में अगर आप ओटीटी पर कुछ रोचक कंटेंट देखने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेटेस्ट ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। Netflix, Sony Live, Disney+ Hotstar  जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हाल ही में धांसू सीरीज और मूवी रिलीज हुई हैं। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर आप कौन सी फिल्में देख सकते हैं। 

Animal
रणबीर कपूर, अनिल कपूर की धुंआधार एक्टिंग से सजी यह फिल्म अब आप Netflix पर देख सकते हैं। फिल्म पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स की लिस्ट में शामिल रही। नेटफ्लिक्स ने 26 जनवरी को इसे स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर को रणविजय के किरदार में दिखाया गया है जिसके संबंध अपने पिता से भावानात्मक रूप से बिल्कुल ही खत्म हो चुके हैं। फिल्म में एक्शन का डोज बहुत हाई देखने को मिलेगा।

Sam Bahadur
सैम बहादुर भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशाह की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इससे पहले 2015 में आई 'तलवार' और 2019 में आई Raazi भी बनाई थी। सैम बहादुर ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसे Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Karmma Calling
कर्मा कॉलिंग को Disney Plus Hotstar ने रिलीज किया है। फिल्म में रवीना टंडन मुख्य किरदार प्ले कर रही हैं। जिसमें वह 1990 के दशक के एक अरबपति की बीवी, और एक ग्लैमर क्वीन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके दिमाग में बस एक ही चीज घूम रही है, और वो है-बदला। दरअसल सीरीज को अमेरिकन सीरीज रिवेंज से प्रेरित बताया जा रहा है। इसे रुचि नारायण ने डायरेक्ट किया है। 

Shark Tank India Season 3
शार्क टैंक इंडिया फिर लौट आया है। इस बार के शार्क टैंक में 12 जज शामिल किए गए हैं जो कंटेस्टेंट्स के प्रोडक्ट्स को जज करेंगे। इनमें अमन गुप्ता (BoAT), अनुपम मित्तल (Shaadi.com), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स), दीपिंदर गोयल (Zomato), रितेश अग्रवाल (OYO Rooms), राधिका गुप्ता (एडलवाइस म्यूचुअल फंड) शामिल हैं। ), अमित जैन (CarDekho), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) अज़हर इकबाल (इनशॉर्ट्स), रोनी स्क्रूवाला (UpGrad), और वरुण दुआ (ACKO) शामिल हैं। Shark Tank India Season 3 को SonyLiv पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Griselda
Narcos के मेकर्स एक बायोलॉजीकल ड्रामा के साथ फिर हाजिर हैं, जिसमें क्राइम की गंभीर कहानी को परोसा गया है। शो की एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर Sophia Vergara ने Griselda Blanco का रोल प्ले किया है। Griselda Blanco को कोलम्बियन ड्रग लॉर्ड के रूप में जाना जाता है। उसी की दुनिया की ये कहानी है। सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगू, फ्रेंच, जर्मन, चेक, पुर्तगाली, इटेलियन, जापानी और पोलिश भाषाओं में भी डब किया गया है। इसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »