KGF2 बनी 2022 की मोस्‍ट पॉपुलर फ‍िल्‍म, जानें और कौन हैं लिस्‍ट में

इस लिस्‍ट में उन इंडियन फ‍िल्‍मों को जगह दी गई है, जिन्‍होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दिखाई।

KGF2 बनी 2022 की मोस्‍ट पॉपुलर फ‍िल्‍म, जानें और कौन हैं लिस्‍ट में

रिपोर्ट्स के अनुसार, KGF2 ने 14 अप्रैल को 21 लाख 40 हजार टिकट सोल्‍ड किए थे। यह फ‍िल्‍म साल 2022 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

ख़ास बातें
  • ‘बुक माय शो’ ने साल 2022 की एनुअल रिपोर्ट जारी की
  • KGF2 साल 2022 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म बनी
  • KGF2 ने 14 अप्रैल को 21 लाख 40 हजार टिकट सोल्‍ड किए थे
विज्ञापन
टिकट खिड़की पर इस साल दक्षिण भारतीय फ‍िल्‍मों का दबदबा देखने को मिला है। कन्‍नड़ फ‍िल्‍मों ने जबरदस्‍त दम दिखाते हुए शानदार कमाई की है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो' ने साल 2022 की एनुअल रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म KGF2 साल 2022 की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में पहले पायदान पर है। इस लिस्‍ट में उन इंडियन फ‍िल्‍मों को जगह दी गई है, जिन्‍होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दिखाई। ‘KGF चैप्‍टर 2' लिस्‍ट में सबसे आगे है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, KGF2 ने 14 अप्रैल को 21 लाख 40 हजार टिकट सोल्‍ड किए थे। यह फ‍िल्‍म साल 2022 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है। रिपोर्ट के अनुसार, KGF2 ने वीकेंड में कुल टिकटों के करीब 34 फीसदी टिकट बेचे। इस तरह इसने बाहुबली 2 को पीछे छोड़कर BookMyShow पर सबसे अधिक बिकने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िल्‍म ने कुल 1 करोड़ 77 लाख टिकट बेचे।  

KGF2 ने टिकट बिक्री में एस एस राजामौली की फिल्म RRR को भी पीछे छोड़ दिया। इन फ‍िल्‍मों के अलावा साल 2022 की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में ‘द कश्मीर फाइल्स', ‘पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1', ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन: शिवा', ‘विक्रम' और ‘डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के नाम शामिल हैं। फिल्म RRR वर्ल्‍डवाइड लेवल पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली इंडियन फ‍िल्‍म बनी हो, लेकिन इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर KGF चैप्टर 2 के टिकट ज्‍यादा बिके।  

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे मेट्रो शहर फिल्मों, लाइव एंटरटेनमेंट व  ऑन-डिमांड वीडियो एंटरटेनमेंट के टॉप शहरों में शामिल थे। बुक माय शो की मोस्‍ट पॉपुलर फ‍िल्‍मों की लिस्‍ट में कांतारा, कार्तिकेय, सीता रामम, 777 चार्ली के नाम भी हैं। दर्शकों ने कन्‍नड़ सिनेमा को खूब पसंद किया है। महज 16 करोड़ के बजट में बनी कांतारा ने 400 करोड़ रुपये की कमाई करके फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को हैरान कर दिया। हिंदी पट्टी में भी लोगों ने इस फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया। हाल ही में कांतारा ओटीटी पर रिलीज हुई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »