कश्मीर फाइल्स से तहलका मचाने के बाद विवेक अग्निहोत्री लाएंगे साइंस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर'

इस फिल्म को अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके एक्टर्स के बारे में जानकारी नही मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 21:57 IST
ख़ास बातें
  • इस फिल्म के एक्टर्स के बारे में जानकारी नही मिली है
  • इंस्टाग्राम पर विवेक ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है
  • कश्मीर फाइल्स को देश के साथ ही विदेश में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था

इसे अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा

दुनिया भर में कश्मीर फाइल्स के साथ सुर्खियां बटोरने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की है। यह एक साइंस फिल्म होगी। इसे अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के एक्टर्स के बारे में जानकारी नही मिली है। 

इंस्टाग्राम पर विवेक ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि यह देश में लड़े गए एक ऐसे युद्ध वास्तविक कहानी है जिसके बारे में आपको नहीं पता। इस फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर विवेक के फैन्स में जबरदस्त दिख रहा है। एक फैन ने लिखा, "यह बहुत दिलचस्प दिख रही है। यह कश्मीर फाइल्स के जैसे हिट होगी।" 

इस फिल्म के बारे में विवेक ने बताया है, "कोरोना के दौरान लॉकडाउन के कारण जब कश्मीर फाइल्स को टाला गया था तो मैंने इस फिल्म पर रिसर्च शुरू कर दी थी। हमने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च शुरू की थी जिन्होंने देश में वैक्सीन को संभव बनाया था। इससे जुड़े संघर्ष और बलिदान की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। रिसर्च के दौरान हमने समझा कि इन वैज्ञानिकों ने कैसे देश को खतरे के खिलाफ एक युद्ध लड़ा था। हमने जल्द, सुरक्षित और सस्ती वैक्सीन बनाकर दुनिया की सुपरपावर्स को मात दी थी। मुझे लगा कि इस कहानी को प्रत्येक भारतीय को बताना चाहिए जिससे वे अपने देश के बारे में गर्व महसूस कर सकें।"

उन्होंने कहा कि यह देश की पहली साइंस फिल्म होगी जिसमें एक ऐसी बायो वॉर की कहानी है जिसके बारे में लोगों को नहीं पता था। कश्मीर में आतंकवाद के दौर में कश्मीरी पंडितों को पलायन के लिए मजबूर करने के विषय पर बनी कश्मीर फाइल्स को देश के साथ ही विदेश में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था। कुछ राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री भी किया था। हालांकि, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार कहे जाने वाले ऑस्कर्स में यह देश की ओर से भेजी जाने वाली फिल्म नहीं बन सकी है। इस बार गुजराती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर्स में भेजा जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.