Kaathal The Core OTT Release date : कुवैत-कतर में बैन हुई यह भारतीय फ‍िल्‍म आई ओटीटी पर, जानें डिटेल

Kaathal The Core OTT Release date : फ‍िल्‍म को कुवैत और कतर जैसे देशों में बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • काथल द कोर फ‍िल्‍म हुई ओटीटी पर रिलीज
  • एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म
  • मलयालम भाषा की फ‍िल्‍म हिंदी में भी उपलब्‍ध

यह फ‍िल्‍म कानूनी पचड़े में फंसी एक फैमिली ड्रामा थी। फ‍िल्‍म की कहानी LGBT पर बेस्‍ड है।

Photo Credit: @PrimeVideoIN

Kaathal The Core OTT Release date : ‘डंकी' और ‘सालार' जैसी फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर महफ‍िल लूट रही हैं, तो ओटीटी पर कंगना रनौत की ‘तेजस' (Tejas) की चर्चा है। एक और फ‍िल्‍म ओटीटी पर आई है, जिसने पिछले साल खूब चर्चाएं बटोरीं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर भी इसे अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला था। फ‍िल्‍म का नाम है- ‘काथल: द कोर' (Kaathal The Core) जिसे एमेजॉन प्राइम वीडियो पर ले आया गया है। यह फ‍िल्‍म पिछले साल 23 नवंबर को रिलीज हुई थी। खास बात है कि फ‍िल्‍म को कुवैत और कतर जैसे देशों में बैन कर दिया गया था। 

‘काथल: द कोर' में ममूटी और ज्योतिका लीड रोल में हैं। जब यह फ‍िल्‍म रिलीज होने वाली थी, तब कहा जा रहा था कि इसे बैन कर दिया जाएगा। दरअसल फ‍िल्‍म का सब्‍जेक्‍ट ही ऐसा था। अरब के कई देशों ने फ‍िल्‍म को अपने यहां रिलीज नहीं होने दिया था।  
 

‘काथल: द कोर' मलयालम भाषा की एक फिल्म है। जिओ बेबी ने इसे निर्देशित किया था और फ‍िल्‍म पिछले साल रिलीज हुई थी 23 नवंबर को। यह फ‍िल्‍म कानूनी पचड़े में फंसी एक फैमिली ड्रामा थी। फ‍िल्‍म की कहानी LGBT (लेस्बियन गे बाईसेक्‍सुअल एंड ट्रांसजेंडर) पर बेस्‍ड है। यही वजह है कि फ‍िल्‍म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया। 
Advertisement

हालांकि भारत में इस फ‍िल्‍म ने 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फ‍िल्‍म के कलाकारों के अभिनय की तारीफ हुई थी। फ‍िल्‍म की स्‍टोरी रिटायर्ड बैंक मैनेजर मैथ्यू पर बेस्‍ड थी। वह पंचायत चुनावों में अपनी किस्‍मत आजमाने का फैसला करता है। हालांकि उसे झटका लगता है, जब मैथ्‍यू की पत्‍नी उसपर डिवोर्स केस फाइल कर देती है। इसके पीछे दलील दी जाती है कि मैथ्‍यू, होमोसेक्‍सुअल है। 
 

Kaathal The Core कब और कहां देखें 

Kaathal The Core को एमेजान प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। यह आज से देखी जा सकती है। फ‍िल्‍म को हिंदी में भी डब किया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.