जूनियर NTR की फिल्म में विलेन बनेंगे आमिर खान

ऐसा बताया जा रहा है कि आमिर KGF फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 21:10 IST
ख़ास बातें
  • KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील के अगले प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं आमिर
  • फिल्मों में अपनी वापसी के लिए जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं आमिर खान
  • प्रशांत नील के फिल्म में आमिर विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान KGF डायरेक्टर प्रशांत नील की अगली फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आ सकते हैं।

पिछले वर्ष रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा'  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद आमिर ने कहा था कि वो अपने प्रोड्क्शन हाउस से केवल फिल्में प्रोड्यूस करेंगे और कुछ वर्ष तक वह फिल्में नहीं करेंगे यानि वह कुछ समय तक फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। हालांकि, आमिर को लेकर आए नए अपडेट के मुताबिक, वो फिल्मों में अपनी वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, KGF फ्रेंचाइज के डायरेक्टर प्रशांत नील आमिर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रशांत नील के अगले प्रोजेक्ट में जूनियर एनटीआर के साथ आमिर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर प्रशांत के साथ अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। 
Advertisement
 
ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आमिर को जूनियर एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया जाएगा। इस फिल्म में आमिर विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आमिर के फैंस के लिए यह हैरान करने वाला होगा। इस प्रोजेक्ट की अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। प्रशांत नील फिलहाल बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार' की शूटिंग में बिजी हैं।

आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही वह अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस में पूजा करते नजर आए थे। आमिर ने पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ पूजा की थी। इस दौरान वह कलश स्थापना करते भी दिखे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.