• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Lahore 1947 : आमिर खान की फ‍िल्‍म में सनी देओल बनेंगे हीरो, हो गई तैयारी! जानें पूरा मामला

Lahore 1947 : आमिर खान की फ‍िल्‍म में सनी देओल बनेंगे हीरो, हो गई तैयारी! जानें पूरा मामला

Lahore 1947 : आमिर खान के बैनर तले बनने जा रही फ‍िल्‍म Lahore 1947 में सनी देओल लीड रोल में होंगे।

Lahore 1947 : आमिर खान की फ‍िल्‍म में सनी देओल बनेंगे हीरो, हो गई तैयारी! जानें पूरा मामला

फ‍िल्‍म का निर्देशन करने वाले हैं राज कुमार संतोषी।

ख़ास बातें
  • Lahore 1947 नाम से फ‍िल्‍म बनाएंगे आमिर खान
  • सनी देओल निभाएंगे मुख्‍य भूमिका
  • राज कुमार संतोषी करेंगे फ‍िल्‍म का निर्देशन
विज्ञापन
Gadar-2 (गदर-2) की कामयाबी ने अभिनेता सनी देओल को बॉलीवुड फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में फ‍िर से सिर-आंखों पर बैठा दिया है। बड़े निर्माता उनके साथ काम करना चाहते हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan New film) ने सनी देओल के साथ अपने नए प्रोजेक्‍ट का ऐलान किया है। आमिर खान के बैनर तले बनने जा रही फ‍िल्‍म लाहौर 1947 (Lahore 1947) में सनी देओल लीड रोल में होंगे। फ‍िल्‍म का निर्देशन करने वाले हैं राज कुमार संतोषी। 

आमिर खान की प्रोडक्‍शन कंपनी के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई है। पोस्‍ट के मुताबिक, 
"मैं और AKP की पूरी टीम अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित और खुश हैं। इसमें सनी देओल अभिनेता हैं। राज कुमार संतोषी का निर्देशन है और टाइटल है ‘लाहौर, 1947' (Lahore, 1947)। पोस्‍ट में कहा गया है, हम बेहद प्रतिभाशाली सनी देओल के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं। हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।' पोस्‍ट को आमिर खान की तरफ से लिखा गया है। 
 


वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो आमिर खान की आखिर रिलीज लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chadha) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि ओटीटी पर फ‍िल्‍म को सराहना मिली, लेकिन सिनेमाघरों में लोग इस फ‍िल्‍म को देखने नहीं गए। सनी देओल ने इस साल गदर-2 से धमाल मचा दिया। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर चुकी है। 

रिपोर्टों के अनुसार आमिर और सनी देओल ने कभी स्‍क्रीन शेयर नहीं की है। साल 2001 में दोनों के बीच बॉक्‍स ऑफ‍िस टकराव देखने को मिला था। आमिर खान की ‘लगान' और सनी देओल की ‘गदर' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई थीं। ‘लगान' और ‘गदर' दोनों ने ही दर्शकों का प्‍यार जीता था। 

फ‍िल्‍म ‘लाहौर, 1947' को लेकर दोनों अभिनेताओं के साथ आने से उनके फैंस उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी सिर्फ टाइटल का पता चल पाया है। फ‍िल्‍म की कहानी और बाकी स्‍टारकास्‍ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »