JioHotstar Free: 15 अगस्त को फ्री में देखें अनलिमिटेड मूवीज और वेब सीरीज!

फ्री एक्सेस के लिए यूजर्स को किसी कूपन कोड या पेमेंट डिटेल डालने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 17:21 IST
ख़ास बातें
  • 15 अगस्त को JioHotstar पर फ्री एक्सेस, बिना सब्सक्रिप्शन
  • ‘Operation Tiranga’ कैम्पेन के तहत थीम-बेस्ड कंटेंट
  • मोबाइल, टीवी, टैबलेट और डेस्कटॉप सभी डिवाइस पर वैलिड

फिलहाल JioHotstar के पेड प्लान्स की कीमतें 149 रुपये प्रति माह से शुरू होती हैं

Photo Credit: JioHotstar

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर JioHotstar यूजर्स के लिए खुशखबरी है। प्लेटफॉर्म ने ‘Operation Tiranga: Tiranga Ek, Kahaniyaan Anek' नाम से एक स्पेशल कैम्पेन लॉन्च किया है, जिसके तहत 15 अगस्त को पूरे दिन JioHotstar की पूरी कंटेंट लाइब्रेरी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखी जा सकेगी। इसमें लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज, स्पेशल शोज और ओरिजिनल्स सभी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का मकसद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को एंटरटेनमेंट और देशभक्ति का कॉम्बो देना है।

JioHotstar के मुताबिक, इस स्पेशल फ्री एक्सेस डे पर प्लेटफॉर्म का इंटरफेस भी इंडिपेंडेंस डे थीम में सजाया जाएगा। यूजर्स को एक खास देशभक्ति वाली स्प्लैश स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें तिरंगे के रंगों के आधार पर कंटेंट क्यूरेट किया गया है। उदाहरण के तौर पर, केसरिया थीम के तहत ‘Take Off', ‘Madras Cafe' और ‘IB71' जैसी फिल्में, सफेद थीम में ‘Neerja' और ‘Mangal Pandey: The Rising', जबकि हरे थीम में ‘Airlift' और ‘Kesari 2' जैसी टाइटल्स उपलब्ध होंगे।

Advertisement

कंपनी ने बताया कि इस कैम्पेन का प्रमोशन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके अलावा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) के साथ मिलकर JioHotstar ने ध्वज के सम्मान और ध्वज शिष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पहल भी की है।

फ्री एक्सेस के लिए यूजर्स को किसी कूपन कोड या पेमेंट डिटेल डालने की जरूरत नहीं होगी। 15 अगस्त को बस JioHotstar वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन करके कंटेंट देखा जा सकेगा। यह ऑफर सभी डिवाइस पर वैलिड है, चाहे वो स्मार्टफोन हो, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या डेस्कटॉप।

फिलहाल JioHotstar के पेड प्लान्स की कीमतें 149 रुपये प्रति माह से शुरू होती हैं, जबकि वार्षिक प्लान 499 रुपये (मोबाइल), 899 रुपये (सुपर) और 1,499 रुपये (प्रीमियम) में उपलब्ध हैं।

Advertisement

JioHotstar का फ्री एक्सेस कब मिलेगा?

15 अगस्त 2025 को पूरे दिन JioHotstar की पूरी कंटेंट लाइब्रेरी फ्री में देखी जा सकेगी।

क्या फ्री कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए?

नहीं, बस अपने अकाउंट से लॉगिन करना होगा, कोई पेमेंट या सब्सक्रिप्शन नहीं चाहिए।

इस ऑफर में क्या-क्या कंटेंट मिलेगा?

लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज, ओरिजिनल शोज और देशभक्ति थीम पर क्यूरेटेड टाइटल्स शामिल हैं।

Advertisement

‘Operation Tiranga' कैम्पेन क्या है?

यह JioHotstar का इंडिपेंडेंस डे स्पेशल थीम-बेस्ड कैम्पेन है, जिसमें कंटेंट तिरंगे के रंगों के आधार पर क्यूरेट किया गया है।

यह ऑफर किन डिवाइस पर चलेगा?

यह मोबाइल, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और डेस्कटॉप सभी डिवाइस पर उपलब्ध होगा।

JioHotstar के पेड प्लान्स की कीमत कितनी है?

मोबाइल प्लान 149 रुपये प्रति माह या 499 रुपये सालाना में उपलब्ध, जबकि सुपर प्लान और प्रीमियम प्लान की कीमत क्रमश: 899 रुपये और 1,499 रुपये सालाना।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioHotstar
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.