Jawan Trailer: शाहरुख खान-नयनतारा की 'जवान' का ट्रेलर कुछ घंटे बाद हो रहा रिलीज, टीज़र में दिखा शाहरुख खान का खूंखार लुक!

फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है।
  • कुछ ही घंटे बाद फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।
  • जवान फिल्म में शाहरुख खान एक खूंखार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

जवान का टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवान फिल्म में शाहरुख खान एक खूंखार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

Photo Credit: Twitter/Red Chillies Entertainment

Jawan Trailer: बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर (Trailer Of Jawan) रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की पठान के बाद अब Jawan का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस ट्रेलर के लिए दिल थमाकर बैठे हैं। लेकिन मेकर्स ने इनके दिलों की धड़कन को ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर और ज्यादा बढ़ा दिया है। जी हां, जवान फिल्म ट्रेलर की रिलीज डेट (Jawan Film Trailer Release Date) सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म जवान के बारे में ये लेटेस्ट अपडेट। 

शाहरुख खान-नयनतारा की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर को लेकर चर्चा गर्म है। हर कहीं इसके ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है। या यूं कहें कि कुछ ही घंटे बाद फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है तो ज्यादा सही रहेगा। जी हां, शाहरुख खान की मच अवेटेड मूवी जवान का ट्रेलर कल यानि, 10 जुलाई 2023 को रिलीज होने जा रहा है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) ने अपने Twitter हैंडल से इसकी रिलीज डेट और टाइम का खुलासा कर दिया है। देखें ये टीजर- 

Advertisement
Jawan Trailer Release Date and Time
फिल्म जवान का ट्रेलर 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे रिलीज किया जाएगा। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने 10 सेकंड का टीज़र जारी कर इसकी डेट और टाइम का खुलासा कर दिया है। टीजर में देखा जा सकता है कि सिल्वर कलर में बड़े-बड़े अक्षरों में JAWAN लिखा गया है जिसके पीछे शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। लेकिन यहां उनकी झलक भर दिखाई गई है। मगर पता चल रहा है कि उनके पूरे चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। 

टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवान फिल्म में शाहरुख खान एक खूंखार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इससे पहले मोशन टीजर में उनके हाथ में पिस्टल भी दिखाई जा चुकी है। ट्रेलर को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जवान फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 15 सेकंड लम्बा होने वाला है। 
Advertisement

Jawan Release Date
एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। ऐसे में फिल्म की रिलीज में 2 महीने से भी कम का वक्त बचा है। कल ट्रेलर रिलीज के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा कि आखिर शाहरुख खान 'जवान' में क्या धमाल मचाने वाले हैं। उनके साथ तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा का ये बॉलीवुड डेब्यु होने जा रहा है। जवान उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। ऐसे में शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें होंगीं।  

Advertisement
Jawan Starcast
फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में हैं। इनके साथ विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ मिलकर वो क्या कमाल करते हैं। फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान की जवान पर दुनियाभर से दर्शकों की नजरें टिकी हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.