क्‍या Pathaan को भी पीछे छोड़ देगी शाहरुख खान की Jawan? एडवांस टिकटों से तहलका मचा दिया!

Jawan Advance Booking : सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • पहले दिन के एडवांस टिकटों की खूब हाे रही बिक्री
  • नेशनल चेन्‍स में तेजी से बुक कराए जा रहे टिकट

एडवांस टिकटों की सबसे ज्‍यादा बु‍किंग पीवीआर और आइनॉक्‍स में हुई है, जहां अबतक ढाई लाख एडवांस टिकट बेचे गए हैं।

Photo Credit: @RedChilliesEnt

Jawan Advance Booking : इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तहलका मचा दिया था। कलेक्‍शन के मामले में यह अबतक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म साबित हुई। ऐसा लगता है कि पठान के रिकॉर्ड को शाहरुख की ही अगली फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) तोड़ने वाली है। 7 सितंबर यानी इस गुरुवार को रिलीज हो रही ‘जवान' के लिए दर्शकों में गजब का क्रेज नजर आ रहा है। सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं।  

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ‘एक्‍स' पर एक लेटेस्‍ट पोस्‍ट में ‘जवान' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए हैं। तरण ने मंगलवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक हुई एडवांस बुकिंग की जानकारी दी है। बताया है कि जवान के गुरुवार के शोज के लिए अबतक देश की नेशनल चेन्‍स में 3 लाख 31 हजार एडवांस टिकट बेचे जा चुके हैं। 
Advertisement

एडवांस टिकटों की सबसे ज्‍यादा बु‍किंग पीवीआर और आइनॉक्‍स में हुई है, जहां अबतक ढाई लाख एडवांस टिकट बेचे गए हैं। सिनेपॉलिस में 53 हजार एडवांस टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि 28 हजार एडवांस टिकट मिराज में बेचे जा चुके हैं। इस प्रकार एडवांस टिकटों की कुल संख्‍या 3 लाख 31 हजार तक पहुंच गई है। 
 

खास बात है कि एडवांस टिकटों की बुकिंग अभी भी जारी है। मेकर्स के पास आज और कल का दिन बाकी है। जन्‍माष्‍टमी के त्‍योहार का फायदा फ‍िल्‍म को सीधे तौर पर हो सकता है। बड़ी संख्‍या में लोग एडवांस टिकटों की बुकिंग अभी करा सकते हैं। यह ट्रेंड संकेत देता है कि ‘जवान' भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनकर ‘पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।   

जवान के ट्रेलर को भी दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिला है। 4 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज सिर्फ यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को अबतक मिले हैं। यह यूट्यूब पर नंबर-4 पर ट्रेंड कर रहा है। 2 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर यह जता देता है कि शाहरुख की अगली फ‍िल्‍म फुल टू एंटरटेनर होने वाली है। इसमें ऐक्‍शन के साथ रोमांस और इमोशंस की भरपूर डोज होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.