IND vs AUS 2022 3rd T20: भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया तीसरा टी20 मैच आज कब, कहां देखें लाइव?

मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • IND vs AUS 3rdT20 मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा।
  • मैच के लिए टॉस 6.30 बजे होगा।
  • मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) T20 सीरीज का आज, यानि 25 सिंतबर को आखिरी मैच है। मुकाबला कांटे का है क्योंकि दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है और सीरीज में 1-1 की बराबरी से चल रही हैं। आज का मैच आखिरी भी है और निर्णायक भी। जो टीम जीतेगी, सीरीज भी उसी के नाम होगी। सीरीज का दूसरा मैच 8-8 ओवर का ही खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। मैच में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की आतिशी पारी खेली थी। इसमें टीम इंडिया को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। जबकि सीरीज का पहला मैच भारत हार गया था। 

आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम को खेला जाना है। मैच शुरू होने का समय 7 बजे है। मैच के लिए टॉस शाम 6.30 बजे किया जाएगा। मौसमी गतिविधियों के कारण बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके चलते मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है। जहां तक इस स्टेडियम की पिच की बात है, यह बैटिंग के लिए अच्छी पिच मानी जाती है। संभावना है कि बल्लेबाजों को यहां पिच का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। 

भारतीय टीम में आज हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मोह्म्मद शमी की भरपाई दीपक चाहर के रूप में की जा सकती है। मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस मैच को आप घर बैठे कैसे और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है। 
 

भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs AUS 3rdT20 मैच आज शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे होगा। आज सीरीज का आखिरी मैच है, जो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
 

भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया टी20 मैच को कहां देखें लाइव?

IND vs AUS T20 मैच को आप अपने टीवी सेट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट एचडी चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश इंगलिस/डैनियल सैम्स, सीन एबॉट, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.