Chhello Show : गांव के स्‍कूल में पढ़ने वाला बच्‍चा कैसे बना ऑस्‍कर में भेजी गई फ‍िल्‍म का हीरो, जानें

Chhello Show : फ‍िल्‍म में अहम भूमिका न‍िभाने वाले भाविन रबारी (Bhavin Rabari) की जिंदगी की भी कुछ बातें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • भाविन जिस स्‍कूल में पढ़ रहे थे, वहां कुछ लोग आए
  • कई बच्‍चों से बातचीत के बाद भाविन का चयन हुआ
  • हाालांकि भाविन के माता-पिता उन्‍हें भेजना नहीं चाहते थे

Chhello Show : गरीब परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भाविन के पिता ड्राइवर और मां हाउसवाइफ हैं।

भारत की ओर से ऑस्‍कर 2023 के लिए भेजी गई फ‍िल्‍म छेलो शो (Chhello Show) सुर्खियों में है। इस गुजराती फ‍िल्‍म ने ऑस्‍कर की रेस में शामिल कई हिंदी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया। छेलो शो कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म के किरदारों से जुड़ीं कई दिलचस्‍प जानकारियां सामने आ रही हैं। फ‍िल्‍म में अहम भूमिका न‍िभाने वाले भाविन रबारी (Bhavin Rabari) की जिंदगी की भी कुछ बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि भाविन के पैरंट्स अपने बेटे को फ‍िल्‍म में काम नहीं करने देना चाहते थे। गरीब परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भाविन के पिता ड्राइवर और मां हाउसवाइफ हैं। आखिर कैसे उन्‍हें इस फ‍िल्‍म में रोल मिला आइए जानते हैं। 

बताया जा रहा है कि भाविन जिस स्‍कूल में पढ़ रहे थे, वहां कुछ लोग आए। उन लोगों ने क्‍लास के सभी बच्‍चों से बात की। बच्‍चों से उनके फेवरेट हीरो के बारे में पूछा गया। सभी बच्‍चों की तरह भाविन ने भी जवाब दिया। कहा कि उन्‍होंने अम‍िताभ बच्‍चन और टाइगर श्राफ बहुत पसंद हैं। स्‍कूल आए लोगों ने भाविन का चयन किया। उनसे बाल नहीं कटवाने को कहा गया था। कुछ दिन बाद स्‍कूल प्रिंसिपल ने भाविन को बताया कि एक रेजॉर्ट में जाना है। उसके बाद भाविन को फ‍िल्‍म की शूटिंग के लिए कॉल आया। कास्टिंग डायरेक्‍टर ने भाविन को बताया कि तीन महीने के लिए फ‍िल्‍म से जुड़ना होगा। 
Advertisement

भाविन के मुताबिक, उनके पैरंट्स उन्‍हें फ‍िल्‍म में काम नहीं करने देना चाहते थे। हालांकि एक रिश्‍तेदार के समझाने पर भाविन के पैरंट्स ने उन्‍हें भेज दिया। इसके बावजूद परिवार के कुछ लोग भाविन के पैरंट्स को बोलते थे कि उसे गंदी जगह भेज रहे हो। इस पर भाविन की मां ने कहा था कि मेरे दो बच्‍चे हैं। एक चला गया है, तो जाने दो। मैं दूसरे को पढ़ाऊंगी।  

भाविन अभी 8वीं में हैं। जब फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हुई, तो वह 5वीं में थे। अपने स्‍कूल में फर्स्‍ट आते थे। 7वीं क्‍लास में वह सेकंड आए, तो दोस्‍तो ने भी सुनाया। कहा कि तू फ‍िल्‍म में जा रहा है, इसलिए सेकंड आया। हालांकि भाविन लोगों के बीच पॉपुलर हो गए थे। उन्‍होंने बताया कि जब दोस्‍तों के साथ क्रिकेट खेलने जाते थे, तब कई लोग वहां पहुंचते थे और उनके साथ फोटो क्लिक करवाते थे। भाविन ने कहा कि उन्‍हें कैमरे से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वह पहले टिकटॉक पर वीडियो बना चुके थे। भाविन ने बताया कि फ‍िल्‍म से जुड़े लोग काफी अच्‍छे थे। एक दीदी उन्‍हें स्क्रिप्‍ट याद करने में मदद करती थीं और स्‍कूल होमवर्क भी करवा देती थीं। 
Advertisement

भाविन ने कहा है कि अगर ऑस्‍कर उनके गांव में आएगा, तो गांव का नाम रोशन हो जाएगा। भाविन ने बताया कि अपनी पहली फीस उन्‍होंने पापा को दे दी थी। उनमें से कुछ पैसों से एक साइकिल जरूर खरीदी। हालांकि मुंबई जाने पर भाविन को घर की बहुत याद आती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.