Gadar 2 का टीजर इस दिन होगा रिलीज, फ‍िल्‍म में दिखेगी 17 साल बाद की कहानी!

Gadar 2 : ‘गदर : एक प्रेम कथा' को कल दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फ‍िल्‍म को 4K रेजॉलूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जून 2023 20:35 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने दी जानकारी
  • इस साल अगस्‍त में रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • कल गदर 2 का रिलीज किया जाएगा टीजर

फ‍िल्‍म की कहानी पहले भाग के समाप्त होने के 17 साल बाद सेट की गई है, जो लाहौर में साल 1971 में घटित होती है।

Photo Credit: @taran_adarsh

गदर 2 (Gadar 2) फ‍िल्‍म के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फ‍िल्‍म बीते कुछ महीनों से चर्चाओं में है और इस साल अगस्‍त में रिलीज हो सकती है। खबरों पर भरोसा किया जाए तो गदर 2 का टीजर रिलीज होने वाला है। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने बताया है कि गदर 2 के टीजर को कल यानी 9 जून को गदर के पहले भाग के प्रीमियर के दौरान रिलीज किया जाएगा। 

एक ट्वीट में तरण ने लिखा है, ‘गदर' के साथ ‘गदर 2' का टीज़र...। उन्‍होंने लिखा कि जी स्‍टूडियोज और निर्देशक अनिल शर्मा 9 जून को गदर के पहले भाग के प्रीमियर के दौरान गदर 2 का टीजर रिलीज करेंगे। उन्‍होंने बताया है कि फ‍िल्‍म की कहानी पहले भाग के समाप्त होने के 17 साल बाद सेट की गई है, जो लाहौर में साल 1971 में घटित होती है। 

तरण ने यह जानकारी भी दी है कि सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्‍टारर गदर इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। गदर : एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की सबसे बड़ी हिट फ‍िल्‍मों में से एक है। साल 2001 में जब यह फ‍िल्‍म रिलीज हुई थी, देशभर के सिनेमाहॉल दर्शकों से पट गए थे। 
 

‘गदर : एक प्रेम कथा' को कल दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फ‍िल्‍म को 4K रेजॉलूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा।  फ‍िल्‍म को दिल्‍ली, मुंबई, जयपुर जैसे बड़े शहरों में दिखाया जाएगा। Gadar-2 में भी पुरानी गदर वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है। हालांकि अमरीश पुरी नजर नहीं आएंगे। फिल्म में सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी भूमिकाओं में हैं।   
Advertisement

कुछ समय पहले खबर आई थी कि गदर-2 का एक सीन शूटिंग के दौरान लीक हो गया है। इसमें सनी देओल हैंडपंप नहीं, एक पोल उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनको चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा है और बैकग्राउंड में एक्ट्रेस सिमरत कौर एक पोल से बंधी नजर आ रही हैं। यह सनी देओल का एक्शन सीन है जो फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स में से एक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  6. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  10. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.