Gadar 2 देखने के लिए ट्रैक्टर से आ रहे हैं लोग, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये दिलचस्प वीडियो

13 अगस्त को शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसके अलावा, करीब 23 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 22:27 IST
ख़ास बातें
  • इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है
  • वीडियो में मूवी हॉल में लगी ट्रैक्टर की लंबी कतार दिखाई दे रही है
  • सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर Gadar 2 को धमाकेदार ओपनिंग मिली है
बीते शुक्रवार सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर Gadar 2 रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही इसने ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म के लिए पहला वीकेंड धमाकेदार रहा। लोग इस फिल्म को Gadar के पहले पार्ट की तरह ही प्यार देते दिखाई दे रहे हैं। दिवानगी ऐसी है कि राजस्थान में लोग ट्रैक्टर पर बैठकर इस फिल्म को देखने आ रहे हैं। अगर आप इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको नीचे लगाए गए एक वायरल वीडियो को देखना चाहिए। इस वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी शेयर किया है और उसका कैप्शन बताता है कि वे इससे कितना प्रभावित हुए हैं।

श्री आनंद महिंद्रा ने ट्विटर (अब X) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग मूवी हॉल में फिल्म देखने के लिए ट्रैक्टर पर आते नजर आ रहे हैं। इसमें एक या दो नहीं, बल्कि कई ट्रैक्टर लाइन लगाकर पार्किंग की ओर बढ़ रहे हैं। महिंद्रा अपने ट्वीट में लिखते हैं, (अनुवादित) “राजस्थान में: लोग ट्रैक्टरों पर Gadar 2 देखने के लिए उमड़ रहे हैं। यह अनुमान लगाने में कोई पुरस्कार नहीं मिलेगा कि मैं इसे देखकर इतना खुश क्यों हूं।” 
 

वीडियो में एक थिएटर की पार्किंग में प्रवेश करने के लिए ट्रैक्टरों की कतार दिखाई दे रही है। दर्शक गदर 2 के लीड एक्टर सनी देओल के लिए चीयर करते हुए देखे जा सकते हैं। ट्रैक्टर पर आगे, पीछे या जहां जगह मिले वहां Gadar 2 के बैनर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

13 अगस्त को शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसके अलावा, करीब 23 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
Advertisement

सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर Gadar 2 को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं, शनिवार को इसने 43.08 करोड़ रुपये का करोबार किया। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 51.7 करोड़ रुपये कमाएं। इस तरह फ‍िल्‍म का शुरुआती तीन दिनों में भारत में कुल कलेक्‍शन 134.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। 
Advertisement

'Gadar 2' बॉलीवुड के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि बॉलीवुड में लम्बे समय से हिट फिल्मों का जबरदस्त सूखा चल रहा है, जिस पर Gadar 2 की तूफानी बारिश ही काम कर सकती है। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, तारा और सकीना प्रेम कहानी को आगे बढ़ते देखना भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gadar 2, gadar 2 box office, Anand Mahindra
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.