Dunki Trailer : शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर तूफान! एक दिन में 6 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज, #1 पर ट्रेडिंग

Dunki Trailer : एक दिन भी नहीं हुआ है और डंकी के ट्रेलर ने सिर्फ यूट्यूब पर 6.6 करोड़ व्‍यूज बटोर लिए हैं। डंकी का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 10:18 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी का ट्रेलर आउट
  • सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है ट्रेलर
  • 6.6 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं ट्रेलर को

पठान और जवान में जहां शाहरुख का ऐक्‍शन अवतार देखने को मिला था, वहीं डंकी में अभिनेता एकदम अलग कैरेक्‍टर प्‍ले करते हुए नजर आएंगे।

Photo Credit: Video Grab

Dunki Trailer : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी' (Dunki) का ट्रेलर फाइनली आउट हो गया है। साल 2023 में दो ब्‍लॉकबस्‍टर पठान (Pathaan) और जवान (Jawan) देने वाले किंग खान की नई फ‍िल्‍म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसा लगता है कि फ‍िल्‍म के ट्रेलर ने दर्शकों को उत्‍साहित कर दिया है। एक दिन भी नहीं हुआ है और डंकी के ट्रेलर ने सिर्फ यूट्यूब पर 6.6 करोड़ व्‍यूज बटोर लिए हैं। डंकी का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।  

पठान और जवान में जहां शाहरुख का ऐक्‍शन अवतार देखने को मिला था, वहीं डंकी में अभिनेता एकदम अलग कैरेक्‍टर प्‍ले करते हुए नजर आएंगे। डंकी की कहानी शाहरुख और उनके दोस्‍तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ये भूमिकाएं तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर ने निभाई हैं। 

फ‍िल्‍म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। 



ट्रेलर में शाहरुख कहते हैं, हमने मजबूरी में अपना घर छोड़ा था। वो क्‍या मजबूरी थी, ट्रेलर में रिवील नहीं किया गया है। फ‍िल्‍म की कहानी 1995 से शुरू होते-होते आज के जमाने में पहुंच जाती है। शाहरुख को कहते हुए सुना जा सकता है- यह कहानी मैंने शुरू की थी और खत्‍म भी मैं ही करूंगा। दाद देनी होगी मेकर्स की जो डंकी के क्‍लाइमैक्‍स और स्‍टोरी के मुख्‍य भागों को दर्शकों से छुपा ले गए हैं और 21 दिसंबर को रिवील करेंगे। 
Advertisement

राजकुमार ह‍िरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह रिलीड डे के दिन पता चल जाएगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हिरानी, 3 इडियट्स, मुन्‍ना भाई एमबीबीएस जैसी शानदार फ‍िल्‍मों का निर्माण कर चुके हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.