Drishyam 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले '500 करोड़ के पार' जाएगी फिल्म!

Drishyam 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग सुपरहिट था और तब से लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Drishyam 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है
  • अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग सुपरहिट था
  • खबर लिखते समय तक ट्रेलर को करीब 50 लाख बार देखा जा चुका था

Drishyam 2 में अजय देवगन, श्रिया सरन, तबु, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता स्टार कास्ट है

Drishyam 2 का ट्रेलर आउट हो गया है और इसे देखते ही फैंस ने कह दिया है कि फिल्म सुपरहिट होगी। अजय देवगन, श्रिया सरन, तबु स्टारर फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इसके पहले पार्ट ने भी लोगों को बहुत प्रभावित किया था और अब, ट्रेलर रिलीज होने के साथ फैंस इस लेटेस्ट पार्ट से भी बहुत उम्मीद लगते नजर आ रहे हैं। Drishyam 2 फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। अजय के साथ-साथ इसमें अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता भी दिखाई देंगे।

Drishyam 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग सुपरहिट था और तब से लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब, आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके बाद फैंस की इस मूवी को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। दूसरा पार्ट भी सस्पेंस से भरा प्रतीत होता है। 2.5 मिनट के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी जानदार होने वाली है। कई फैंस ने तो फिल्म की कमाई का अंदाजा अभी से लगा लिया है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।
Advertisement



सोमवार को रिलीज होने के बाद से, खबर लिखे जाने तक, ट्रेलर को करीब 50 लाख बार देखा जा चुका था। YouTube पर वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने ट्रेलर और अभिनेताओं की जमकर तारीफ की है। 
Advertisement

दृश्यम 2 के ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग- 'सच पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना चाहे दफना लो एक दिन बाहर आ ही जाता है।' से होती है। इसमें फिल्म के पहले पार्ट के कुछ सीन को भी दोहराया गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि पिछले भाग में कहानी खत्म नहीं हुई थी, क्योंकि ट्रेलर के आखिर में 'Case Reopen' लिखा दिखाई देता है। 
Advertisement

फिल्म में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के किरदार में देखा जाएगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पिछले भाग में हुए मर्डर के 7 साल बाद भी पुलिस विजय को तंग कर रही है, जिसकी शिकायत विजय पुलिस से करता है। विजय सलगांवकर का केस एक बार फिर खुल जाने से परिवार डर जाता है। इस भाग में पुलिस की टीम को अक्षय खन्ना लीड कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.