Drishyam 2 ने पहले दिन 14 करोड़ से ज्यादा कमाकर भूल भुलैया 2 को छोड़ा पीछे, 'ब्रह्मास्त्र' के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म!

पनोरमा स्टूडियो के प्रोडक्शन तले बनी दृश्यम 2 ने शुक्रवार को 30-35% ऑक्यूपेंसी रेट हासिल किया था, जो अपने आप में बड़ी बात है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ने भूल भुलैया को छोड़ा पीछे, जिसने कमाए थे पहले दिन 14.18 करोड़ रु।
  • रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड कमाई कर ली थी।
  • ट्रेड ऐनालिस्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ेगा

Drishyam 2 ने पहले दिन बम्पर कमाई करके सबको चौंका दिया है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 2015 में आई 'दृश्यम' की दूसरी इंस्टॉलमेंट 'दृश्यम 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को उसी के मुताबिक ओपनिंग भी मिली है। दृश्यम 2 को क्रिटिक्ट और ऑडियंस दोनों ने ही पसंद किया है। फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना की एक्टिंग लोगों को दिल जीतने में कामयाब रही है। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है। 

दृश्यम 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद जबरदस्त रहा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड कमाई कर ली थी। फिर जब अजय देवगन शुक्रवार यानि कल, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म के साथ पहुंचे तो उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोली। फिल्म ने बम्पर ओपनिंग की और पहले ही दिन 15 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 2 ने ओपनिंग डे पर 14.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की लागत 50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो दृश्यम 2 आने वाले तीन चार दिनों में ही अपनी लागत को पूरा कर लेगी। फैंस ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि फिल्म 100 करोड़ के पार जानी तय है। 

Advertisement
दृश्यम 2 की रिलीज का आज दूसरा दिन है। ट्रेड ऐनालिस्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है। दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश की बात करें तो फिल्म 858 स्क्रीन पर उतारी गई है। कुल मिलाकर फिल्म 4 हजार के लगभग स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। 15 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ भारत का ही है। ओवरसीज के लिए फिल्म कलेक्शन की रिपोर्ट भी जल्द ही सामने होगी, जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी बढ़ने के आसार हैं। 
पनोरमा स्टूडियो के प्रोडक्शन तले बनी दृश्यम ने शुक्रवार को 30-35% ऑक्यूपेंसी रेट हासिल किया था, जो अपने आप में बड़ी बात है। फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' के बाद यह ओपनिंग के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ की कमाई की थी। यह कलेक्शन फिल्म के सभी वर्जन का था। भूल भुलैया 2 को भी फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं, तान्हाजी के बाद अजय देवगन की यह फिल्म ओपनिंग के लिहाज से 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.