Dream Girl 2 Collection : ‘पूजा’ के आगे फीका पड़ा ‘तारा सिंह’! ड्रीम गर्ल 2 ने मंगलवार को गदर 2 से ज्‍यादा कमाए

Dream Girl 2 Collection : ड्रीम गर्ल का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था। उस फ‍िल्‍म ने रिकॉर्ड 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 16:28 IST
ख़ास बातें
  • ड्रीम गर्ल 2 का भारत में कलेक्‍शन 50 करोड़ रुपये के पार
  • मंंगलवार को फ‍िल्‍म ने गदर-2 से ज्‍यादा कमाई की
  • गदर-2 का कलेक्‍शन 460 करोड़ रुपये के पार पहुंचा

फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं।

Photo Credit: @balajimotionpic

Dream Girl 2 Collection : ‘पूजा' के किरदार में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल 2 वीकडेज में भी अच्‍छी कमाई कर रही है। यह फ‍िल्‍म भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है। रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो मंगलवार को भारत में आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म ने सनी देओल की गदर-2 को से ज्‍यादा कमाई की है। यानी मंगलवार के कलेक्‍शन के मामले में ड्रीम गर्ल 2 सनी की फ‍िल्‍म गदर 2 से आगे रही।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया है कि Dream Girl 2 ने मंगलवार को भारत में 5.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फ‍िल्‍म की कुल कमाई 5 दिनों में 52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर गदर-2 ने मंगलवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 5.1 करोड़ रुपये कमाए, जोकि आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म से कम हैं। 

हालांकि गदर-2 की कमाई 465.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। यह फ‍िल्‍म ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बन गई है। गदर-2 ने बरसों पहले आई गदर-एक प्रेम कथा की तरह ही इतिहास रचा है। 19 दिन बाद भी फ‍िल्‍म देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। 

आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल-2 पर गदर का इम्‍पैक्‍ट होता हुआ नहीं दिख रहा। फ‍िल्‍म ने रिलीज डे के दिन 10.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार को इसने 14.02 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ रुपये भारत में बटोरे। सोमवार को फ‍िल्‍म की कमाई 5.42 करोड़ हुई, जोकि मंगलवार को बढ़कर 5.87 करोड़ रुपये हो गई। 
Advertisement

ड्रीम गर्ल का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार उस फ‍िल्‍म ने रिकॉर्ड 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फ‍िल्‍म आयुष्‍मान के अलावा नुसरत भरूचा भी थीं। सेकंड पार्ट में उनकी जगह अनन्‍या पांडे ने ली है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं, क्‍योंकि वो पूजा के किरदार में आयुष्‍मान खुराना को देखना चाहते हैं। उन्‍हीं को फ‍िल्‍म का हीरो और हीरोइन बताया जा रहा है। गैजेट्स 360 हिंदी कलेक्‍शन के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.