Oscar में नॉमिनेट हुआ जैकलीन फर्नांडिस का अप्लॉज गाना, 'नाटू नाटू' से होगी टक्कर

ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में भारतीय फिल्म RRR का नाटू नाटू प्रमुख दावेदार है। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez का सॉन्ग Applause टक्कर देगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • हॉलीवुड की फिल्म Tell It Like A Woman को आठ महिला निर्देशकों ने बनाया है
  • इसी के सॉन्ग Applause को नाटू नाटू के साथ ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है
  • इस सॉन्ग को सिंगर Diane Warren ने लिखा है

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR को भारत के साथ ही विदेश में भी पसंद किया गया है

दुनिया भर में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड्स या ऑस्कर के लिए इस सप्ताह नॉमिनेशन की घोषणा की गई है। इसमें ऑस्कर पाने की दौड़ में 12 फिल्में शामिल हैं। इसमें भारत की ओर से से तीन प्रोजेक्ट्स को नॉमिनेशन मिला है। डॉक्युमेंटरी All That Breathes और Elephant Whisperers को क्रमशः फीचर फिल्म और शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन दिया गया है। ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में भारतीय फिल्म RRR का नाटू नाटू प्रमुख दावेदार है। इसके मुकाबले में बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez का सॉन्ग Applause भी है। 

हॉलीवुड की फिल्म 'Tell It Like A Woman' को दुनिया भर से आठ महिला निर्देशकों ने बनाया है। इसके एक हिस्से Sharing A Ride में जैकलीन की भूमिका है। इसके अलावा फिल्म में  Margherita Buy, Eva Longoria, Cara Delevingne, Anne Watanabe और Jennifer Hudson जैसी एक्टर्स हैं। यह फिल्म सशक्तिकरण का संदेश देती है और इसके कुल सात हिस्से हैं। इसी के सॉन्ग Applause को नाटू नाटू के साथ ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है। इस सॉन्ग को 10 से अधिक ऑस्कर नॉमिनेशन प्राप्त करने वाली सिंगर Diane Warren ने लिखा है। 
Advertisement

इसके अलावा ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में This Is A Life (EEAAO), Hold My Hand (Top Gun: Maverick) और Lift Me Up (Black Panther: Wakanda Forever) भी नॉमिनेटेड हैं। सुपरहिट रही फिल्म RRR के नाटू नाटू को M M Keeravani ने कंपोज किया है, जिन्हें हाल ही में इस सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। इस वर्ष ऑस्कर्स के समारोह का आयोजन 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। 

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR को भारत के साथ ही विदेश में भी पसंद किया गया है। इसके नाटू नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह गाना नाटू-नाटू तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए 'नाचो नाचो' की लिरिक्स के साथ कंपोज किया गया था। यह फिल्म दो क्रांतिकारियों की कहानी है, जिनका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन की मुख्य भूमिकाएं हैं। पिछले वर्ष रिलीज हुई निर्देशक राजमौली की इस फिल्म का कलेक्शन जोरदार रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.