• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • जैकलीन फर्नांडिस जीती हैं लग्जरी लाइफ, करोड़ों रुपये की इन कारों के बिना नहीं रखती जमीन पर कदम, देखें कार कलेक्शन

जैकलीन फर्नांडिस जीती हैं लग्जरी लाइफ, करोड़ों रुपये की इन कारों के बिना नहीं रखती जमीन पर कदम, देखें कार कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंग के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां मगर अब अभिनेत्री को राहत मिलती नजर आ रही है।

जैकलीन फर्नांडिस जीती हैं लग्जरी लाइफ, करोड़ों रुपये की इन कारों के बिना नहीं रखती जमीन पर कदम, देखें कार कलेक्शन

Photo Credit: instagram/jacqueline fernandez

ख़ास बातें
  • Jacqueline Fernandez मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते चर्चा में बनी हुई हैं।
  • जैकलीन ने बॉलीवुड में रितेश देशमुख के साथ अलादीन फिल्म से डेब्यू किया था।
  • जैकलीन के कार कलेक्शन में ये शानदार और महंगी लग्जरी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंगकेस के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां मगर अब अभिनेत्री को राहत मिलती नजर आ रही है। बीते मंगलवार जैकलीन को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉान्ड्रिंग केस में जमानत मिली है। ऐसा भी सामने आया था कि अभिनेत्री को ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने कई महंगे गिफ्ट्स समेत Mini Cooper कार भी गिफ्टी दी थी। 

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) के साथ अलादीन (Aladdin) फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ने सलमान खान(Salman Khan) के साथ किक (Kick) में भी काम किया।  Akshay Kumar के साथ हाउसफुल 2 (Housefull 2) जैसी फिल्मों में काम करने वाली जैकलीन लग्जरी लाइफ जीती हैं और कारों का खासा शौक भी रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन के कार कलेक्शन में Mercedes Maybach S500, Land Rover Range Rover Vogue, Jeep Compass, BMW 525D और Mini Cooper मौजूद हैं। आइए इन कारों के बारे में जानते हैं।
 

जैकलीन फर्नांडिस की कारें (Jacqueline Fernandez Cars)


Mercedes Maybach S500
Mercedes Maybach S500 की कीमत तकरीबन 1.86 करोड़ रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस लग्जरी कार में 4.7 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 Bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Land Rover Range Rover Vogue
इंजन और पावर की बात करें तो Land Rover Range Rover Vogue में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 240 Bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। भारत में इस लग्जरी एसयूवी की शुरुआत लगभग 1.8 करोड़ रुपये से होती है।

Jeep Compass
Jeep Compass दो इंजन में आती है। इसका 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 2.0 लीटर Fiat मल्टीजेट डीजल इंजन 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल, 7 स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमैटिक और एएमटी को सपोर्ट करता है। वहीं डीजल इंजन ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों को सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Compass की कीमत 15.16 लाख से शुरू होती है।

BMW 525D
BMW 525D में 2993cc इंजन दिया गया है जो कि 204PS की पावर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो बीएमडब्ल्यू की इस कार की कीमत लगभग 55 लाख रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »